Lockdown के बावजूद LIC को बम्पर कमाई, नई पॉलिसी से आय में 25.2 फीसद की वृद्धि

LIC ने लॉकडाउन की वजह से साल के आखिरी पखवाड़े में उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं होने के बावजूद यह लक्ष्य हासिल किया है।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2020 06:58 AM (IST)
Lockdown के बावजूद LIC को बम्पर कमाई, नई पॉलिसी से आय में 25.2 फीसद की वृद्धि
Lockdown के बावजूद LIC को बम्पर कमाई, नई पॉलिसी से आय में 25.2 फीसद की वृद्धि

मुंबई, पीटीआइ। LIC की नई पॉलिसी से होने वाली आय में वित्त वर्ष 2019-20 में 25.2 फीसद की काफी अच्छी वृद्धि देखने को मिली है। कोविड-19 महामारी के कारण वित्त वर्ष के सबसे अहम यानी आखिरी पखवाड़े में उत्साहजनक कारोबार नहीं होने पाने के बावजूद LIC ने ये शानदार वृद्धि हासिल की है। इस वृद्धि के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ गई है। पॉलिसी की संख्या के संदर्भ में LIC की हिस्सेदारी 1.19 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 75.90 फीसद पर पहुंच गई है।

वहीं, नई पॉलिसी के संदर्भ में LIC का मार्केट शेयर 2.50 फीसद बढ़कर 68.74 फीसद तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में निजी बीमा कंपनियों की नई पॉलिसी से आमदनी में 11.64 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

LIC ने नई पॉलिसी की बिक्री के मामले में पिछले छह साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी ने 2.19 करोड़ नई पॉलिसीज की बिक्री की। वहीं, नई पॉलिसीज के प्रीमियम से कंपनी की आय बढ़कर 51,227 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। LIC ने कहा है कि कि वित्त वर्ष के सबसे अधिक प्रोडक्टिव पखवाड़े को गंवाने के बावजूद उसने ये आंकड़े हासिल किए हैं।  

LIC ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से कई तरह की चुनौतियों के बावजूद बीमा निगम ने वित्त वर्ष के दौरान 2.03 करोड़ मेच्योरिटी और मनी बैक क्लेम और एन्यूटी का निपटान किया। भारतीय जीवन बीमा निगम ने आलोच्य अवधि में 7.50 लाख डेथ क्लेम का निपटारा भी किया। 

chat bot
आपका साथी