IRCTC का साउथ इंडिया टूर पैकेज, सस्‍ते में देखिए दक्षिण भारत की खूबसूरती

IRCTC दक्षिण भारत के लिए 6 रात और 7 दिन का टूर पेश कर रहा है इसमें त्रिवेंद्रम कन्याकुमारी रामेश्वरम मदुरै तिरुपति और कोच्चि के महत्वपूर्ण मंदिर और पर्यटन स्थल शामिल हैं।

By Sajan ChauhanEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 09:00 AM (IST)
IRCTC का साउथ इंडिया टूर पैकेज, सस्‍ते में देखिए दक्षिण भारत की खूबसूरती
IRCTC का साउथ इंडिया टूर पैकेज, सस्‍ते में देखिए दक्षिण भारत की खूबसूरती

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) दक्षिण भारत के लिए 6 रात और 7 दिन का टूर पेश कर रहा है यह टूर दिल्ली से शुरू होगा और इसमें पद्मनाभस्वामी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, रामनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, भगवान बालाजी मंदिर की सैर शामिल है। इसी के साथ इस पैकेज में त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति और कोच्चि के महत्वपूर्ण मंदिर और पर्यटन स्थल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: बैंक अकाउंट बंद करवाने का ये है प्रोसेस, जानेंगे तो नहीं होगी परेशानी

टूर कार्यक्रम: दिल्ली-चेन्नई-तिरुपति-मदुरई-रामेश्वरम-कन्याकुमारी-तिरुवनंतपुरम-कोच्चि-दिल्ली

पैकेज की जानकारी: साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज एक्स दिल्ली

डेस्टिनेशन शामिल: तिरुपति, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई

क्लास: कंफर्ट

तारीख: 12 जुलाई, 2019, 21 अगस्त, 2019 और 5 सितंबर, 2019

मील प्लान: एमएपी

फ्लाइट की जानकारी:

फ्लाइट संख्या  कहां से   कहां तक   प्रस्थान समय   आगमन समय     ऊड़ान की अवधि

6E 2985        दिल्ली    चेन्नई      06:20 बजे       09:20 बजे          3 घटें

6E 7197        चेन्नई    मदुरई      16:20 बजे       17:50 बजे          1 घंटे 30 मिनट

6E 837          कोच्चि    दिल्ली      00:55 बजे       04:10 बजे          3 घंटे 45 मिनट

ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन पर कितना लगेगा ब्याज, इन बातों से होगा तय

प्रति व्यक्ति टूर का किराया:

क्लास  सिंगल      डबल      ट्रिपल      चाइल्ड विद बेड  चाइल्ड विदआउट बेड  चाइल्ड विदआउट बेड (2-5वर्ष)

स्टैंडर्ड  46,995रु 37,700रु 36,660रु   33,160 रु          29,680 रु                 17,140 रु

पैकेज में शामिल चीजें: एयर ट्रैवल- दिल्ली से चेन्नई, चेन्नई से मदुरई और कोच्चि से दिल्ली एसी व्हीकल से शेयरिंग बेसिस पर साइटसीइंग की सुविधा 3 कैटेगरी या उससे मिलते जुलते होटल में एसी रूम में स्टे होगा। (2 रात तिरुपति, 1 रात त्रिवेंद्रम, 1 रात रामेश्वरम, 1 रात मदुरई और 1 रात कन्याकुमारी) बालाजी में स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, पद्मावति मंदिर दर्शन टिकट और श्री कालाहस्ती मंदिर दर्शन टिकट सिर्फ तिरुपति में दर्शन के लिए एपीटीडीसी गाइड शामिल है। 6 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर शामिल हैं। दिल्ली से चेन्नई की फ्लाइट में शाकाहारी भोजन मिलेगा। ट्रेवल इंश्योरेंस

होटल की जानकारी

प्लेस              कैटेगरी    होटल

तिरुपति         स्टेंडर्ड      होटल राज पार्क या इससे मिलता जुलता

त्रिवेंद्रम          स्टेंडर्ड      होटल फॉर्च्यून साउथ पार्क, त्रिवेंद्रम या इससे मिलता जुलता

कन्याकुमारी   स्टेंडर्ड      होटल गोपीनिवास ग्रांड/होटल श्रीनगर इंटरेशनल या इससे मिलता जुलता

रामेश्वरम       स्टेंडर्ड      होटल दाईविक /रामेश्वरम ग्रांड या इससे मिलता जुलता

मदुरई            स्टेंडर्ड      पोपिज होटल या इससे मिलता जुलता

ये भी पढ़ें: पैसों की है इमरजेंसी और जेब भी है खाली तो आजमाएं ये उपाय, आसानी से हो जाएंगे काम

टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज: टूर शुरू होने से 21 दिन पहले 30 फीसद चार्ज लगेगा। टूर शुरू होने से 21-15 दिन पहले 55 फीसद चार्ज लगेगा। टूर शुरू होने से 14-8 दिन पहले 80 फीसद चार्ज लगेगा। टूर शुरू होने से 8 दिन पहले 100 फीसद चार्ज लगेगा।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी