विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब एक बिलियन डालर की गिरावट देखने को मिली हैै। RBI के आंकड़ों के मुताबिक इस 20 मई 2016 को विदेशी मुद्रा भंडार 360.90 बिलियन डॉलर था।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sat, 28 May 2016 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 05:24 AM (IST)
विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट

चेन्नई (आईएएनएस)। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। 20 मई को समाप्त सप्ताह में यह घटकर 360.90 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पूर्व सप्ताह में यह 361.02 अरब डॉलर पर था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 336.93 अरब डॉलर पर रहीं। स्वर्ण भंडार का मूल्य 20.04 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 54 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य घटकर 2.42 अरब डॉलर पर रहा। 13 मई को समाप्त सप्ताह में यह 2.43 अरब डॉलर पर था।

chat bot
आपका साथी