वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय स्टार्टअप्स ने फाइल किए 83 हजार पेटेंट

2022-23 के दौरान भारतीय स्टार्टअप्स ने 83 हजार पेटेंट फाइल किए हैं और वार्षिक आधार पर इसमें 24.6 प्रतिशत की वृद्धि रही है। नैस्काम की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार बीते दो दशक के दौरान पेटेंट फाइलिंग में यह सबसे ज्यादा वृद्धि रही है। 15 मार्च 2023 से 14 मार्च 2024 के दौरान एक लाख से ज्यादा पेटेंट आवंटित किए जा चुके हैं।

By AgencyEdited By: Ankita Pandey Publish:Fri, 26 Apr 2024 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 05:15 PM (IST)
वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय स्टार्टअप्स ने फाइल किए 83 हजार पेटेंट
वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय स्टार्टअप्स ने फाइल किए 83 हजार पेटेंट

आईएएनएस, नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय स्टार्टअप्स ने 83 हजार पेटेंट फाइल किए हैं और वार्षिक आधार पर इसमें 24.6 प्रतिशत की वृद्धि रही है। नैस्काम की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो दशक के दौरान पेटेंट फाइलिंग में यह सबसे ज्यादा वृद्धि रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), इंटरनेट आफ थिंग्स (आइओटी) और न्यूरो टेक्नोलाजी से जुड़े स्टार्टअप पेटेंट फाइलिंग में शीर्ष पर रहे हैं। वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान पेटेंट आवंटन में दोगुना की वृद्धि रही है और इसमें आगे भी महत्वपूर्ण वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

15 मार्च 2023 से 14 मार्च 2024 के दौरान एक लाख से ज्यादा पेटेंट आवंटित किए जा चुके हैं। नैस्काम के प्रेसिडेंट देबजानी घोष के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में पेटेंट फाइ¨लग में वृद्धि भारत की बढ़ती नवाचार क्षमता का स्पष्ट संकेत है।

यह भी पढ़ें- RBI के एक्शन का कोटक महिंद्रा बैंक पर क्या होगा असर, उबरने में लगेगा कितना वक्त?

यह भी पढ़ें - Reliance Industries के नतीजों के मुरीद हुए S&P और Fitch , कहा- कंपनी को इस बात का होगा फायदा

 

chat bot
आपका साथी