कमजोर मांग से सेवा क्षेत्र में गिरावट, मार्च में 52 रहा PMI इंडेक्स

इंडेक्स में 50 से ऊपर के अंक को विस्तार माना जाता है जबकि इससे नीचे के अंक को गिरावट के तौर पर देखा जाता है।

By Abhishek ParasharEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 11:17 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 05:13 PM (IST)
कमजोर मांग से सेवा क्षेत्र में गिरावट, मार्च में 52 रहा PMI इंडेक्स
कमजोर मांग से सेवा क्षेत्र में गिरावट, मार्च में 52 रहा PMI इंडेक्स

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले सेवा क्षेत्र में सुस्ती आई है। पिछले महीने देश का सेवा क्षेत्र सितंबर के बाद सबसे सुस्त गति से आगे बढ़ा। सेवा क्षेत्र में आई गिरावट की वजह घरेलू मांग में आई कमी रही।

निक्केई/आईएचएस मार्किट सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स मार्च महीने में कम होकर 52 हो गया, जो पिछले महीने 52.5 था। हालांकि, यह लगातार दसवें महीने 50 अंक के ऊपर ही रहा है। इंडेक्स में 50 से ऊपर के अंक को विस्तार माना जाता है, जबकि इससे नीचे के अंक को गिरावट के तौर पर देखा जाता है।

आईएचएस मार्किट में मुख्य अर्थशास्त्री पॉलियाना डी लिमा ने कहा कि इंडेक्स में बदलाव की वजह 'नए बिजनेस ग्रोथ में आई कमी और आउटपुट प्राइस में हुई बढ़ोतरी रही , जिसकी वजह से गिरावट आई।'

यह भी पढ़ें: सामान्य से कम रहेगा मानसून, सूखे की संभावना से इनकार नहीं - स्काईमेट

chat bot
आपका साथी