ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत 103वें स्थान पर, नार्वे टॉप पर

ग्लोबल ह्यूमन इंडेक्स में भारत को श्रीलंका से भी खराब रैंकिंग हासिल हुई है

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Wed, 13 Sep 2017 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 13 Sep 2017 05:45 PM (IST)
ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत 103वें स्थान पर, नार्वे टॉप पर
ग्लोबल ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत 103वें स्थान पर, नार्वे टॉप पर

नई दिल्ली (जेएनएन)। डब्ल्यूईएफ के ग्लोबल ह्यूमन इंडेक्स में भारत को 103वीं रैंक पर रखा गया है, जो ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम है। इस सूची में नॉर्वे को टॉप पर रखा गया है। वहीं जब बात एंप्लॉयमेंट जेंडर गैप की आती है तो उसमें भी भारत काफी निचले स्थान पर है। हालांकि अगर भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकास के संदर्भ में बात करें तो भारत को 130 देशों के बीच 65वां स्थान दिया गया है।

इस सूची को जेनेवा स्थित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने तैयार किया है। उसने इन बातों के प्रमुखता से ध्यान में रखा है कि ज्ञान और कौशल जो कि लोगों के पास है उन्हें वैश्विक आर्थिक प्रणाली में मूल्य पैदा करने में सक्षम बनाता है ताकि देशों की ह्यूमन कैपिटल रैंक को मापा जा सके। बीते साल भारत को इस सूची में 105वां स्थान हासिल हुआ था। उस वक्त इस सूची में फिनलैंड टॉप पर और नॉर्वे दूसरे नंबर पर काबिज था।

डब्ल्यूईएफ ने कहा कि भारत का स्थान उसके बिक्स साझेदारों की तुलना में कम है। इसमें रसियन फेडरेशन को 16वें स्थान पर रखा गया है। इसके बाद चीन को 34वें नंबर पर, ब्राजील को 77वें नंबर पर और साउथ अफ्रीका को 87वें नंबर पर रखा गया है।

अगर अन्य दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो भारत श्रीलंका और नेपाल से भी रैंकिंग में नीचे है, हालांकि वो बांग्लादेश और पाकिस्तान से थोड़ा ऊपर है।

chat bot
आपका साथी