सरकार ने 15 मार्च से प्याज निर्यात की अनुमति दी

फिलहाल रबी फसल की आवक शुरू हो गया है और मार्च के मध्य से इसमें तेजी आने की उम्मीद है।

By NiteshEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 07:38 PM (IST)
सरकार ने 15 मार्च से प्याज निर्यात की अनुमति दी
सरकार ने 15 मार्च से प्याज निर्यात की अनुमति दी

नई दिल्ली, पीटीआइ। सरकार किसानों के हित में 15 मार्च से प्याज निर्यात की अनुमति देगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इस निर्णय से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि सरकार ने पिछले सप्ताह प्याज के निर्यात पर जारी पाबंदी को हटाने का निर्णय किया। इस पर पिछले छह महीने से रोक थी। ऐसा माना जा रहा है कि रबी फसल अच्छी रहने से प्याज की कीमतें तेजी से नीचे गिर सकती हैं। इसके कीमत में अचानक आए तेजी से निर्यात पर रोक लगा दी गई थी। फिलहाल प्याज का दाम स्थिर हो गया है।

खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को बताया था कि मार्च में प्याज की आवक पिछले साल 28.4 लाख टन से इस बार 40 लाख टन रह सकती है। मालूम हो कि सरकार ने सितंबर 2019 में प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। साथ ही 850 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) भी लगाया था।

डिमांड और सप्लाई में अंतर के कारण प्याज की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया था। बारिश के मौसम में देश के कई राज्यों में ज्यादा पानी न बरसने से महाराष्ट्र समेत प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज की किल्लत हो गयी थी। फिलहाल रबी फसल की आवक शुरू हो गया है और मार्च के मध्य से इसमें तेजी आने की उम्मीद है। प्याज के निर्यात से घरेलू कीमतों में तीव्र गिरावट को थामने में मदद मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी