आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानिए क्या रहे रेट

आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई।

By NiteshEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 06:08 PM (IST)
आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानिए क्या रहे रेट
आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानिए क्या रहे रेट

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का बाव 450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए पर पहुंच गया। चांदी का भाव 425 रुपए गिरकर 41,050 रुपए प्रति किलो हो गया। इस गिरावट के पीछे बड़ी वजह स्थानीय ज्वेलर्स और रिटेलर्स का खरीदारी नहीं करना रही है।

व्यापारियों के मुताबिक डॉलर में मजबूती के कारण सोने के भाव में गिरावट आई है। न्यूयार्क में सोने का भाव 0.10 फीसद गिरकर 1319.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 15.8 डॉलर प्रति औंस रहा।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसद शुद्धता वाला वाला सोना 450 रुपए की गिरावट के साथ 34,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वहीं चांदी हाजिर का भाव 425 रुपए की गिरावट के साथ 41,050 रुपए रहा। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 262 रुपए की गिरावट के साथ 39,868 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के सिक्कों का भाव 1 हजार रुपए गिर गया। चांदी सिक्का लिवाल 82 हजार रुपए और बिकवाल 83 हजार रुपए पर रहा।

chat bot
आपका साथी