RBI को मिलेगा अंतरिम या फुल टाइम गवर्नर, सरकार आज लेगी फैसला

आरबीआई के नए गवर्नर को लेकर सरकार आज अहम फैसला ले सकती है

By Praveen DwivediEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 10:53 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 06:17 PM (IST)
RBI को मिलेगा अंतरिम या फुल टाइम गवर्नर, सरकार आज लेगी फैसला
RBI को मिलेगा अंतरिम या फुल टाइम गवर्नर, सरकार आज लेगी फैसला

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद खाली हुए आरबीआई गवर्नर के पद को सरकार जल्द ही भर सकती है। आरबीआई का नया प्रमुख अंतरिम गवर्नर होगा या फिर पूर्णकालिक गवर्नर सरकार इस पर आज फैसला ले सकती है। यह जानकारी वित्त सचिव एएन झा ने दी है।

 

वित्त सचिव एएन झा ने बताया कि सरकार आरबीआई के नए प्रमुख के चयन में वर्तमान कानूनी स्थिति का सहारा लेगी। अब सरकार आज यह फैसला लेगी कि आरबीआई को पूर्ण गवर्नर मिलेगा या फिर अंतरिम गवर्नर।आपको बता दें कि हसमुख अधिया के 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद ए एन झा को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया था।

पटेल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के गवर्नर ऊर्जित पटेल ने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पटेल ने निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, 'निजी कारणों से मैंने अपने पद से तत्काल हटने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, आरबीआई में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।

वर्तमान में आरबीआई के पास चार डिप्टी गवर्नर: आरबीआइ में इस समय चार डिप्टी गवर्नर हैं जिसमें सबसे वरिष्ठतम एन एस विश्वनाथन हैं। विश्वनाथन को 4 जुलाई 2016 को आरबीआइ का डिप्टी गवर्नर बनाया गया था। इसके बाद विरल आचार्य को 28 दिसंबर 2016, बी पी कानूनगो को 11 मार्च 2017 और एम के जैन 4 जून 2018 को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरबीआइ में 12 निदेशक भी हैं।

chat bot
आपका साथी