फो‌र्ब्स की सूची में आठ महिला उद्यमी

अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स की एशिया की सूची में 50 सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमियों में आठ भारतीय महिला उद्यमियों को चुना गया है। इसमें मीडिया मुगल शोभना भरतिया, बैंकर चंदा कोचर, होटल व्यवसायी प्रिया पॉल प्रमुख हैं। इन सभी महिलाओं को उद्योग जगत के सबसे चुनौती भरे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।

By Edited By: Publish:Fri, 01 Mar 2013 09:14 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
फो‌र्ब्स की सूची में आठ महिला उद्यमी

वाशिंगटन। अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स की एशिया की सूची में 50 सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमियों में आठ भारतीय महिला उद्यमियों को चुना गया है। इसमें मीडिया मुगल शोभना भरतिया, बैंकर चंदा कोचर, होटल व्यवसायी प्रिया पॉल प्रमुख हैं। इन सभी महिलाओं को उद्योग जगत के सबसे चुनौती भरे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।

अमेरिकी बिजनेस पत्रिका के अनुसार इन सभी पचास महिलाओं को चुनौती भरी आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उद्योग जगत के अहम क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए चुना गया। चीन में मंदी और यूरोपीय संघ के मुद्रा अवमूल्यन के हालात जैसे गंभीर आर्थिक संकट के माहौल के बावजूद इन महिला उद्यमियों ने अपने कारोबार को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। सूची में शामिल होटल व्यवसायी प्रिया पॉल ने कारोबार अपने पिता की हत्या के बाद संभाला और उसे नए आयाम दिए।

इस सूची में एचटी मीडिया की संपादकीय निदेशक और चेयरमैन शोभना भरतिया (56 वर्ष), आइसीआइसीआइ बैंक की सीईओ चंदा कोचर (51), बायोकान इंडिया की संस्थापक, प्रबंध निदेशक व चेयरमैन किरन मजूमदार शॉ (59), नेशनल स्टाक एक्सचेंज की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर चित्रा रामकृष्णन (49), मल्टीपिल्स एल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट इंडिया की संस्थापक, सीईओ व प्रबंध निदेशक रेनुका रामनाथ (51), अपोलो अस्पताल की ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर प्रीता रेड्डी (55) और एक्सिस बैंक इंडिया की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा शर्मा (54) शामिल हैं। 16 चीनी महिला उद्यमियों के इस सूची में शामिल होने से चीन का दबदबा यहां भी रहा। वहीं हांगकांग और भारत से आठ महिला उद्यमियों को ही स्थान मिला।

इसके अलावा फोर्बस ने एक अन्य सूची वुमन टू वॉच में 12 महिलाओं को शामिल किया है जिसमें तीन भारतीय महिला उद्यमी हैं। सिंगापुर की मरचैनडायजिंग गिल कैपिटल की निदेशक सुनैना गिल (32), ह्यूमन कैपिटल की प्रेसिडेंट निसाबा गोदरेज (35), एचआर पीरामल एंटेरप्राइज की प्रमुख नंदिनी पीरामल।

chat bot
आपका साथी