डिज्नी के कब्जे में होंगे स्टार के 69 भारतीय चैनल

मीडिया क्षेत्र में यह इस साल का सबसे बड़ा सौदा है। यह सौदा 3.38 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा में हुआ है। इसमें अकेले स्टार इंडिया का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये से आंका गया है

By Surbhi JainEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 02:12 PM (IST)
डिज्नी के कब्जे में होंगे स्टार के 69 भारतीय चैनल
डिज्नी के कब्जे में होंगे स्टार के 69 भारतीय चैनल

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक की ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी फॉक्स को खरीदने से स्टार इंडिया ग्रुप के 69 भारतीय टीवी चैनल भी वॉल्ट डिज्नी की झोली में आ गए हैं। डिज्नी ने बीते दिन मर्डोक की कंपनी के फिल्म और टीवी कारोबार के अधिग्रहण का एलान किया था। यह सौदा पूरी तरह शेयरों में हुआ। इसका मूल्य 3.38 लाख करोड़ रुपये (52.4 अरब डॉलर) आंका गया है। मीडिया सेक्टर में यह इस साल का सबसे है। इस डील से डिज्नी इंटरनेट की दुनिया में अमेजन प्राइम व नेटफ्लिक्स को कड़ी टक्कर दे पाएगी। डिज्नी जल्द ही अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस लांच करने वाली है।

ट्वेंटीसेंचुरी फॉक्स के अधिग्रहण सौदे पर वॉल्ट डिज्नी ने अपनी मुहर लगा दी है। इससे डिज्नी का साम्राज्य दुनिया भर में फैल जाएगा। इसमें हॉलीवुड स्टूडियो व नेशनल ज्योग्राफिक चैनल से लेकर यूरोप की सबसे बड़ी सेटेलाइट सेवा स्काई टीवी शामिल हैं। भारत में स्टार इंडिया ग्रुप के पास 69 चैनल हैं। इसके अलावा हॉटस्टार एप भी इसी ग्रुप का है। सौदे के तहत फॉक्स फिल्म व टेलीविजन स्टूडियो, केबल इंटरटेनमेंट नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय टीवी कारोबार बिक गया है। हालांकि मडरेक ने फॉक्स न्यूज व फॉक्स बिजनेस को नहीं बेचा है। विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी को दोबारा शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया जाएगा। फॉक्स के शेयरधारकों को इसके शेयर मिलेंगे। नई कंपनी में फॉक्स की 25 फीसद हिस्सेदारी होगी। फिलहाल डिज्नी का बाजार पूंजीकरण 164 अरब डॉलर और ट्वेंटीफस्र्ट सेंचुरी फॉक्स का 62 अरब डॉलर है। अकेले स्टार इंडिया का बाजार मूल्य 14 से 16 अरब डॉलर के बीच आंका गया है।

हाथ आए क्रिकेट प्रसारण अधिकार: सौदे के साथ ही स्टार के सभी क्रिकेट प्रसारण के अधिकार भी डिज्नी के पास चले जाएंगे। इसमें आइपीएल भी शामिल है। स्पोर्ट्स नेटवर्क ईएसपीएन भी डिज्नी का ही है। डिज्नी के पास टाटा स्काई की हिस्सेदारी भी आ जाएगी। अभी डिज्नी के पास भारत में आठ चैनल हैं। इसमें डिज्नी चैनल, जूनियर, हंगामा, बिंदास, यूटीवी एक्शन और यूटीवी मूवीज शामिल हैं। रॉनी स्क्रूवाला ने वर्ष 2012 में यूटीवी के चैनल डिज्नी को बेच दिए थे। दस दिन पहले ही ट्वेंटी फस्र्ट सेंचुरी फॉक्स ने स्टार इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर को एशिया प्रमुख नियुक्त किया है।

अमेरिका-ब्रिटेन में निभाई अहम भूमिका: अपने पास समाचार कारोबार बचाने वाले 86 वर्षीय मर्डोक ने अमेरिका और ब्रिटेन की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। इस सौदे का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ स्वागत किया है, बल्कि इसे लेकर उन्होंने मडरेक से बात भी की है। विलय प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही मडरेक के बेटे जेम्स (फॉक्स के सीईओ) की भूमिका का पता चलेगा। ब्रिटेन की लेबर पार्टी के डिप्टी लीडर टॉम वॉटसन ने कहा कि यह मर्डोक दौर का अंत है, जिन्होंने तीन दशक के आक्रामक कारोबारी साम्राज्य विस्तार के बाद अब आराम का मूड बनाया है।

chat bot
आपका साथी