तेल व ग्रीस के संकट से शेयर बाजार धड़ाम

ग्रीस संकट और कच्चे तेल की फिसलन के बीच ग्लोबल मंदी की आशंका इस कदर हावी हुई कि मंगलवार को दलाल स्ट्रीट साढ़े पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट का शिकार बन गई। दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देख सेंसेक्स 855 अंक का गोता लगाकर 27 हजार से नीचे

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 06 Jan 2015 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jan 2015 03:17 AM (IST)
तेल व ग्रीस के संकट से शेयर बाजार धड़ाम

मुंबई। ग्रीस संकट और कच्चे तेल की फिसलन के बीच ग्लोबल मंदी की आशंका इस कदर हावी हुई कि मंगलवार को दलाल स्ट्रीट साढ़े पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट का शिकार बन गई। दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देख सेंसेक्स 855 अंक का गोता लगाकर 27 हजार से नीचे आ गया। यही हाल निफ्टी का भी रहा, जो ढाई सौ अंक से ज्यादा लुढ़क गया। बाजार की इस गिरावट से शेयर निवेशकों को एक ही दिन में तीन लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। विश्लेषकों ने अगले कुछ दिनों में और गिरावट की आशंका जताई है।

निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते इस दिन बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 854.86 अंक यानी 3.07 फीसद गिरकर 26987.46 पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 251.05 अंक यानी तीन फीसद लुढ़ककर 8127.35 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी में 6 जुलाई, 2009 के बाद एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट आई थी। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 29 के शेयर नुकसान में रहे। केवल ङ्क्षहदुस्तान यूनिलीवर के शेयर ही बिकवाली की मारकाट से बच पाया।

chat bot
आपका साथी