भारत इस साल के अंत तक ब्रिटेन को पछाड़ 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: अरुण जेटली

भारत में क्षमता है कि वह अगले 10 से 20 वर्षों में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो जाएगा

By Surbhi JainEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 01:04 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 01:04 PM (IST)
भारत इस साल के अंत तक ब्रिटेन को पछाड़ 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: अरुण जेटली
भारत इस साल के अंत तक ब्रिटेन को पछाड़ 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: अरुण जेटली

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा है कि भारत अगले वर्ष तक ब्रिटेन की अर्छव्यवस्था को पीछे छोड़ देगा। साथ ही दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, “इस साल, आकार के आधार पर, हमनें फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। अगले साल ब्रिटेन को पछाड़ देंगे। इस लिहाज से हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में अन्य अर्थव्यवस्थाएं धीमी गति से बढ़ रहे हैं। भारत में क्षमता है कि वह अगले 10 से 20 वर्षों में दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो जाएगा।

IMF की रिपोर्ट में दिखती है बदलाव की झलक: अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एनडीए सरकार में विकास पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में एनडीए सरकार आने के बाद अर्थव्यवस्था में आमूलचूल बदलाव हुए। जेटली ने करीब तीन महीने के बाद बीते हफ्ते पुन: वित्त मंत्री का पद संभाला। वह अस्वस्थ होने के कारण मंत्रलय से दूर थे। इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्रलय का कार्यभार संभाल रहे थे।

जेटली ने कहा कि 2014 और 2018 में जारी रिपोर्ट की तुलना करने पर साबित होता है कि ऊंची महंगाई, राजकोषीय घाटा और चालू खाता घाटा, बुनियादी ढांचे में ठहराव, बिजली क्षेत्र और प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन में अनियमितता पिछली सरकार की विफलताओं में से थे। पिछले चार साल में सुधार के कई कदम उठाए गए हैं। पूरी प्रणाली को साफ किया गया है और पारदर्शिता बढ़ाई गई है।

chat bot
आपका साथी