काम की धीमी गति पर जेई को फटकार, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बगहा। जल संसाधन विभाग के गोपालगंज के मुख्य अभियंता ने बुधवार को चंदरपुर व ठकराहा में पीपी त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:26 AM (IST)
काम की धीमी गति पर जेई को फटकार, कार्य में तेजी लाने का निर्देश
काम की धीमी गति पर जेई को फटकार, कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बगहा। जल संसाधन विभाग के गोपालगंज के मुख्य अभियंता ने बुधवार को चंदरपुर व ठकराहा में पीपी तटबंध पर हो रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की धीमी गति पर जेई को फटकार लगाई। समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर संवेदक पर भी कार्रवाई के लिए कहा।

मुख्य अभियंता प्रकाश दास ने बताया कि कार्य की रफ्तार धीमी है। रात-दिन दो शिफ्ट में कार्य करा कर विभागीय समय सीमा 15 मई तक हर हाल में कार्य करा लेने का निर्देश दिया। ससमय कार्य नहीं कराने पर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई होगी । बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल संख्या एक के अधीनस्थ सभी कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। यहां प्रमंडल संख्या दो में करीब 1.63 लाख की लागत से कार्य हो रहा है। मुख्य अभियंता के निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ अभियंताओं की लापरवाही खुलकर सामने आई। जिसपर मुख्य अभियंता द्वारा अधीनस्थ अभियंताओं और एजेंसियों को सुधार की नसीहत दी। जीएच प्रभाग में अभियंता कटावरोधी कार्य के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हैं। जहां कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया। और कार्यस्थल एनसी की रिपोर्ट मांगे जाने पर अभियंताओं ने आवश्यक जानकारी कैंप में होने की बात कह कर पूर्ण जानकारी दे पाने से हाथ खड़ा कर दिए। मुख्य अभियंता द्वारा नायलॉन कैरेट की जांच की गई। कार्यपालक अभियंता को साइट के प्रति तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। ईसी बैग की तौल कराई गई। लेकिन ईसी बैग में भींगे सैंड भरे होने के कारण उसका वजन पाया गया। मुख्य अभियंता ने जीएच प्रभाग में स्पर नंबर चार पर डिजाइन के हिसाब से कार्य कराने के लिए एसडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रोकोपाइन ढलाई का कार्य अब तक शुरू नहीं कराए जाने पर एजेंसी की गैर मौजूदगी के कारण उसके मुंशी को तत्काल प्रोकोपाईन ढालने का कार्य शुरू कराने के लिए निर्देश दिया और लापरवाही पर जेई को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण अंचल पडरौना के अधीक्षण अभियंता महेश्वर शर्मा, कार्यपालक अभियंता नरेश प्रसाद चौधरी, सहायक अभियंता रोशन कुमार, रविप्रकाश, बसंत कुमार, कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, रामशंकर, हरिचंद गुप्ता, एसडीओ रवि प्रकाश, जेई अर्जुन प्रसाद, रामशंकर गुप्त, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी