दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

बगहा। दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 May 2022 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 29 May 2022 12:22 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

बगहा। दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

पठखौली ओपी के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी ह़दया त्रिपाठी की पुत्री शालिनी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि उनकी शादी दो साल पहले बेतिया के सिरिसिया ओपी अंतर्गत बीजवनिया मुसहरी निवासी विकास मिश्र उर्फ झुनझुन मिश्र से हुई। शादी के समय दहेज में पांच लाख रुपये सहित जेवरात आदि भी दिया गया। शादी के बाद विवाहिता मायके गई तो कुछ दिनों तक उसे ठीक से रखने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा कि दहेज में कुछ भी नहीं लाई है।

इस बीच 2021 में वह पति के साथ विशाखापत्तनम चली गई। जहां उसका पति उससे मायके से दस लाख रुपये दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी, लेकिन उनकी माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वे उक्त राशि देने से इन्कार कर दिए। फिर शालिनी को एक कमरे में बंद कर खाना पीना बंद कर दिया गया। किसी तरह अपने भाई को वहां बुलाई और उसके साथ मायके चली आई।

इधर उसके ससुराल के लोगों के द्वारा उसके पति की दूसरी शादी कर दी। इसकी सूचना मिलने के बाद शालिनी देवी अपने भाई व अन्य लोगों के साथ अपने ससुराल बिजवनिया गई और बोली कि जब वह जिदा है तो उसे मृत बताकर पति की दूसरी शादी क्यों की गई।

इसके बाद उसके पति विकास मिश्र, ससुर प्रमोद मिश्र, सास मीरा देवी, देवर मुन्ना मिश्र ने उसे यह कहकर वहां से भगाने लगे कि वह नि:संतान के साथ नहीं रह सकते। फिर सभी लोगों ने इन लोगों के साथ मारपीट करने के बाद वहां भगा दिया। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी