खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा जोश

बेतिया। आशा इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल द्वारा रविवार को बरवत पसराइन के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक खेल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 01:02 AM (IST)
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा जोश
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का दिखा जोश

बेतिया। आशा इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल द्वारा रविवार को बरवत पसराइन के खेल मैदान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना भरपूर उत्साह दिखाया। छात्र-छात्राओं ने दौड़, बिस्कुट रेस, जंप रेस, कंगारू रेस, एप्पल रेस आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद डा. संजय जायसवाल, पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद डा. संजय जयसवाल ने कहा कि आज के युवा पढ़ाई के साथ खेल में भी कॅरियर बना रहे हैं। आज के परिवेश में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए। बच्चों को जितनी आवश्यकता पढ़ाई की है, उतनी ही खेल की भी। जिससे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसीलिए विद्यालयों में शैक्षिक के साथ खेल भी आवश्यक है। वहीं पूर्व सांसद बैद्यनाथ कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास में खेल अति आवश्यक है। वरीय जदयू नेता शंभू गुप्ता ने कहा कि खेलकूद करनेवाले बच्चे ज्यादा सफल, बुद्धिमान व खुशमिजाज होते हैं। प्राचार्य डीपी पाठक ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। जब बच्चे बचपन से खेलकूद में अभिरुचि रखेंगे तभी इसके प्रति जागरूक होंगे। मौके पर राजेश्वर प्रसाद, मुख्य प्रशासक जनार्धन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष जदयू प्रभु कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी