वाल्मीकिनगर पहुंच बच्चों ने ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का किया दीदार

पश्चिम चंपारण। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बेहद लाभकारी है। इस योजना के तहत बच्चों को उनके निकटवर्ती ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 02:09 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:17 AM (IST)
वाल्मीकिनगर पहुंच बच्चों ने ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का किया दीदार
वाल्मीकिनगर पहुंच बच्चों ने ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का किया दीदार

पश्चिम चंपारण। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बेहद लाभकारी है। इस योजना के तहत बच्चों को उनके निकटवर्ती ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। जिससे उनका मानसिक विकास होता है साथ ही वे अपने अतीत से रूबरू होते। उपरोक्त बातें संकुल समन्वयक दयाशंकर साह ने शुक्रवार को कही। राजकीय मध्य विद्यालय मलकौली पठखौली के 89 बच्चे शिक्षकों के नेतृत्व में परिभ्रमण पर वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हुए। संकुल समन्वयक श्री साह व समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया। देर शाम प्रधान शिक्षक रवींद्र गिरि ने बताया कि बच्चों ने वाल्मीकि आश्रम, ऐतिहासिक गंडक बराज, ईको पार्क, होटल वाल्मीकि विहार, नरदेवी समेत अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। शिक्षक सरताज खान, रीता राय, मनोज झा, शिक्षा सेवक रामू राम, सचिव संगीता देवी आदि ने बताया कि यह परिभ्रमण न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके लिए भी यादगार हो गया।

chat bot
आपका साथी