दीपावली के पूर्व चलेगा विशेष अभियान, रोशन होंगे छठ घाट

बगहा। नगर परिषद कार्यालय में उपसभापति जितेंद्र राव व कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 06:35 AM (IST)
दीपावली के पूर्व चलेगा विशेष अभियान, रोशन होंगे छठ घाट
दीपावली के पूर्व चलेगा विशेष अभियान, रोशन होंगे छठ घाट

बगहा। नगर परिषद कार्यालय में उपसभापति जितेंद्र राव व कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी को बिना नगर परिषद के आदेश के बोर्ड, होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना के साथ साथ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। दीपावली व छठ को ले नगर प्रबंधक अभय कुमार निराला व अन्य को सभी वार्डों में सफाई करवाने, छठ घाटों की साफ - सफाई के साथ साथ प्रकाश की व्यवस्था करने का आदेश दिया। नगर में एलईडी बल्ब लगाने वाले एजेंसी को शीघ्र काम को पूरा करने तथा फॉगिग से छिड़काव करने का आदेश भी प्रबंधक को दिया गया। इसके साथ ही होल्डिग टैक्स की वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी को मासिक रिपोर्ट प्रति माह समय से जमा करने को कहा। बैठक में सिटी मैनेजर अभय कुमार निराला, राजीव रंजन कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, सिटी मिशन मैनेजर अमित कुमार, कार्यालय कर्मी राकेश रौशन, आशीष प्रकाश एवं संबंधित टैक्स वसूली एजेंट व कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी