Salman Khan House Firing: 'हमारे बेटों को माफ कर दीजिए...', विक्की-सागर की मां ने सलमान खान से लगाई गुहार

सलमान खान फायरिंग मामले में दोनों आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। दोनों आरोपित बिहार के रहने वाले हैं। अब उनकी मां ने सलमान खान से गुहार लगाई है। विक्की गुप्ता की मां सुनीता देवी ने कहा कि आप भी किसी के लाल हैं। मेरे लाल से गलती हो गई है। माफ कर दीजिए। वहीं सागर पाल की मां भी बेटे की गलती को माफ करने की गुहार लगा रही है।

By Prabhat Mishra Edited By: Rajat Mourya Publish:Wed, 17 Apr 2024 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 07:23 PM (IST)
Salman Khan House Firing: 'हमारे बेटों को माफ कर दीजिए...', विक्की-सागर की मां ने सलमान खान से लगाई गुहार
'हमारे बेटों को माफ कर दीजिए...', विक्की-सागर की मां ने सलमान खान से लगाई गुहार

संवाद सूत्र, गौनाहा। अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार विक्की गुप्ता की मां सुनीता देवी अभिनेता से गुहार लगा रही है। वह कह रही है कि आप भी किसी के लाल हैं। मेरे लाल से गलती हो गई है। माफ कर दीजिए।

सुनीता देवी ने आगे कहा, उसे अब कहीं बाहर कमाने के लिए नहीं जाने देंगे। गिरफ्तार सागर पाल की मां रंभा देवी भी आंखों में आंसू लिए बेटे की गलती को माफ करने की गुहार लगा रही है।

उनका कहना है कि घर से बाहर कमाने के लिए बेटा जाता था, लेकिन हमें क्या मालूम कि वह ऐसा कदम उठाएगा। वह भी अपने बेटे को माफ करने के लिए सलमान खान से अनुरोध कर रही है।

गिरफ्तार विक्की और सागर की हरकतों की अब खुल रही पोल

विक्की गुप्ता और सागर पाल की हरकतों की धीरे-धीरे पोल खुल रही है। मजदूरी करने के नाम पर बाहर जाते थे, लेकिन 20 से 25 दिनों में ही घर लौट आते थे। दोनों शराब और गांजा पीते थे। महंगे दाम के गुटखा का सेवन करते थे। एक तरफ मां बाप मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने में पसीना बहाते रहे।

दूसरी तरफ ये दोनों महंगी बाइक पर दोस्तों के साथ मौज मस्ती में लगे रहते थे। हालांकि, गांववालों के साथ व्यवहार में कोई कमी नहीं की, जिससे गांववाले भी उनकी साफ छवि बताने से कोई परहेज नहीं कर रहे हैं।

उल्लेखनीय यह कि गांव की एक 22 वर्ष की महिला से विक्की और सागर दोनों की काफी नजदीकी रही है। सीधे-साधे पति के साथ महिला को लेकर वे बाहर घुमाने के लिए भी गए थे।

चर्चा के अनुसार, यह वही महिला है, जिसके खाते में संदिग्ध लेनदेन का मामला क्राइम ब्रांच ने पाया है। उसके खाते से अच्छी खासी राशि की लेनदेन बताई जा रही है। उनके लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने को लेकर जांच के दौरान उनकी हरकतों की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- Salman Khan के घर फायरिंग मामले में नया मोड़, Mumbai Police को Bihar में मिल गया केस का बड़ा लिंक!

ये भी पढ़ें- Mumbai: फायरिंग कांड में गवाह बनेंगे सलमान खान, दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

chat bot
आपका साथी