तीन महीने तक तालाब में तब्दील रहता है सबेया का फुटबॉल मैदान

देवराज के सबेया गांव के चौक पर स्थित फुटबॉल मैदान इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। यह मैदान देवराज का सर्वाधिक लोकप्रिय मैदान है। आसपास के गांवों के खिलाड़ियों के अभ्यास के अलावा खेल प्रतियोगिताएं भी इस मैदान में होती रहती हैं। पर बरसात के दिनों में यह महत्वपूर्ण खेल मैदान तालाब बन जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 01:18 AM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 01:18 AM (IST)
तीन महीने तक तालाब में तब्दील रहता है सबेया का फुटबॉल मैदान
तीन महीने तक तालाब में तब्दील रहता है सबेया का फुटबॉल मैदान

बगहा । देवराज के सबेया गांव के चौक पर स्थित फुटबॉल मैदान इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। यह मैदान देवराज का सर्वाधिक लोकप्रिय मैदान है। आसपास के गांवों के खिलाड़ियों के अभ्यास के अलावा खेल प्रतियोगिताएं भी इस मैदान में होती रहती हैं। पर बरसात के दिनों में यह महत्वपूर्ण खेल मैदान तालाब बन जाता है। हर साल इस मैदान की यही हालत हो जाती है। तीन माह तक इस मैदान के तालाब बन जाने से खिलाड़ियों में गुस्सा है। हालांकि यह मैदान अभी तक खेल मैदान के रूप में पंजीकृत नहीं हो पाया है। गांव के ही पुराने खिलाड़ी हिटलर का कहना है कि यदि मैदान में मिट्टी डलवा दिया जाय तथा पानी निकलने का उपाय कर दिया जाय तो मैदान से जलजमाव की समस्या समाप्त हो जाएगी। फुटबॉल खिलाड़ी जहीर अहमद, शेख ताहिर, म. रहमान आदि खिलाड़ी भी इस मैदान में मिट्टी भराई की मांग करते हैं। इनका कहना है कि खिलाड़ियों के अलावा प्रौढ़ भी इस मैदान में योगाभ्यास करते हैं। साथ ही बच्चे भी खेलते रहते हैं। यह मैदान गांव की हृदयस्थली है, इसे उपयुक्त बनाकर खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इतने बड़े मैदान में जल जमाव से गंदगी का भी माहौल है। इस मैदान की बदबू के कारण अगल-बगल के लोगों का रहना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के फुटबॉल कोच जहीर अहमद ने बताया कि यदि यह मैदान उपयोग के लायक होता तो क्षेत्र से अब तक अनेक खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में आए रहते ।

chat bot
आपका साथी