कड़ी सुरक्षा में एमजेके कॉलेज में हुआ पुनर्मतदान

शहर के एमजेके कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी चौकसी के बीच पुनर्मतदान कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Mar 2018 12:55 AM (IST)
कड़ी सुरक्षा में एमजेके कॉलेज में हुआ पुनर्मतदान
कड़ी सुरक्षा में एमजेके कॉलेज में हुआ पुनर्मतदान

बेतिया। शहर के एमजेके कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी चौकसी के बीच पुनर्मतदान कराया गया। मतदान केंद्रों के अंदर जाने की किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को छूट नहीं मिली थी। सुबह से शाम तक चाक-चौबंद व्यवस्था में मतदान कराया गया। जानकारी के अनुसार साढ़े तेरह प्रतिशत मतदाता छात्रों ने मतदान किया। 9701 में मात्र 1281 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षित माहौल भी जिला प्रशासन देने में सफल रहा। ऐसे में बूथ पर हंगामा करनेवाले शरारती तत्व कॉलेज के द्वार तक आए और उल्टे पांव लौटते रहे। विशेष व्यवस्था का आलम यह था कि सभी दस बूथों पर अलग अलग मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में भी कॉलेज द्वार के बाहर से लेकर कॉलेज के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई थी। चुनाव अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया विश्वविद्यालय के तरफ से डॉ. पीके सिन्हा को मुख्य आब्जर्वर के रुप में नियुक्त किया गया था। इनके सहयोग के लिए तीन और भी आब्जर्वर अलग से नियुक्त किए गए थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव व्यवस्था के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए कॉलेज ने अपने स्तर पर सात आब्जर्वर नियुक्त किए थे। इन सब के बीच मतदान की बेहतर व्यवस्था के लिए चुनाव अधिकारी ने प्रत्येक मतदान केंद्रों पर चार-चार कर्मी नियुक्त किए थे। इस चुनाव के लिए एमजेके कॉलेज में सहयोग के लिए आरएलएसवाई कॉलेज से भी प्राध्यापक उपलब्ध कराए थे। इस दौरान मतदान के सफल संचालन का जायजा लेने के लिए एसडीएम सुनील कुमार कॉलेज में आए और चुनाव से जुड़ी विभिन्न कार्यों का उन्होंने निरीक्षण किया। एसड़ीएम कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के आज के चुनाव के लिए अलग-अलग विभागों के चु¨नदा अधिकारियों को चुनाव कार्य के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी