लाठीचार्ज के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे शिक्षक

बगहा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई मधुबनी द्वारा पटना में धरना प्रदर्शन में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 03:01 AM (IST)
लाठीचार्ज के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे शिक्षक
लाठीचार्ज के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे शिक्षक

बगहा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई मधुबनी द्वारा पटना में धरना प्रदर्शन में कर रहे शिक्षकों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में राज्य संगठन के आह्वान पर शिक्षकों ने पुतला दहन किया। मधुबनी प्रखंड कार्यालय के सामने मधुबनी प्रखंड के बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। संघ के प्रखंड इकाई मधुबनी के अंचल सचिव नसीम अख्तर ने बताया कि समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर संगठन द्वारा पटना में धरना दिया जा रहा था। लेकिन प्रशासन द्वारा 23 मार्च 2017 दिन गुरुवार को शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण लाठी भांजी गई। वहीं प्रखंड इकाई के वरीय उपाध्यक्ष राम प्रताप ¨सह ने बताया कि सरकार की दमनकारी नीति को हम शिक्षक विरोध करते हैं ।उन्होंने कहा कि वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन में भाग नहीं लेंगे। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन में भाग लेने वाले शिक्षकों में नीरज ¨सह रंजीत यादव नेहाल अहमद बृजेश ¨सह इमामुद्दीन अंसारी हारुन अंसारी रामशीष गुण और इस्लाम अंसारी चंद्रभूषण बैठा सूर्या परवीन राजेश कुमार परमेश्वर मालवी अनिल भारती सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी