शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

बेतिया। पुलिस ने भी अब अपने स्तर से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 10:56 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 10:56 PM (IST)
शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

बेतिया। पुलिस ने भी अब अपने स्तर से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को आयोजित क्राइम मी¨टग में पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्षों को अपडेट रहने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव में कुछ माह की ही देरी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेवारी और चुनौती भी है। इस जिम्मेवारी पर सभी को खरा उतरना होगा। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस पदाधिकारी अपडेट रहें। मिलने वाली हर छोटी-छोटी सूचनाओं का भी संज्ञान लें और उसपर त्वरित कार्रवाई करें। अपराध गोष्ठी में मुख्य फोकस चुनाव पर रहा। इसके लिए एसपी ने थानाध्यक्ष को कई टास्क भी दिए। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने इलाके के बूथों पर नजर रखें। साथ ही उन टोलों की पहचान करें जहां लोगों को मतदान करने से रोका जाता है या प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। इसके साथ ही गुंडा रजिस्टर को अद्यतन कर वांछित लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें ताकि चुनाव से पूर्व इलाके में भयमुक्त वातावरण बन सके। क्राइम मी¨टग में एसपी ने थानावार दर्ज कांडों की समीक्षा की। उन्होंने कांड निष्पादन में तेजी लाने की हिदायत दी। कहा कि सभी थानाध्यक्ष कुर्की जब्ती में तेजी लाएं। वारंटियों को गिरफ्तार करें। अपराध नियंत्रण के लिए भी थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश दिया। पब्लिक से बेहतर संबंध स्थापित करने की बात कही। कहा कि थाना में आने वाले लोगों की बात सुनी जाए और उस पर ठोस कार्रवाई हो। क्राइम मी¨टग में सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, नरकटियागंज डीएसपी निसार अहमद सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी