पेंशन नहीं मिलने से लाभुकों में आक्रोश

बगहा। सरकार ने विभिन्न पेंशन समाज के असहाय लोगों के लिए योजना चलाते हुए उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 03:01 AM (IST)
पेंशन नहीं मिलने से लाभुकों में आक्रोश
पेंशन नहीं मिलने से लाभुकों में आक्रोश

बगहा। सरकार ने विभिन्न पेंशन समाज के असहाय लोगों के लिए योजना चलाते हुए उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण काम किया है। लेकिन इन दिनों सरकार द्वारा पेंशन योजना को खाते और आधार से जोड़ने के बाद ही पेंशन देने का आदेश दिया है। इस जटिल प्रक्रिया के कारण विगत वर्ष नगर राशि वितरण के उपरांत से ही कई वृद्ध पेंशन नही मिलने से बेहाल है। नगर के वार्ड 35 मलपूरवा निवासी 80 वर्षीय जिऊत सहनी को लकवा ने भोजन और रख रखाव के अभाव में शरीर कमजोर पाते हुए मार दिया है। वे बेड पर 24 घंटा पड़े हुए है। पैसा नही मिलने के कारण अपना इलाज तक कराने में मजबूर है। यहीं के बाबूलाल सहनी 70 वर्षीय भी बीमार है। दवा के अभाव में इलाज कराने से मजबूर है। मु. कोशिला देवी, सुरेश कुशवाहा, दिव्यांग शेषनाथ सहनी, प्रदीप कुमार आदि बताते है कि नगर परिषद कार्यालय जाने पर कहते है कि आप की राशि आपके खाता में भेज दिया गया है। सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि जाने पर प्रबंधक बताते है कि आप सब की राशि अभी तक विभाग द्वारा आपके खाते में नही भेजी गई है। आप लोग कुछ दिनों के बाद आएं। विभिन्न पेंशन के लाभुकों ने अविलंब पेंशन उपलब्ध कराने की मांग सरकार से किया है। मामले में उक्त वार्ड के वार्ड पार्षद गोदावरी देवी ने बताया कि बार बार नगर परिषद में जाकर पेंशन राशि भेजने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को कहा जा रहा है। बावजूद अब तक 381 लाभुकों के बीच तीन दर्जन ही लोगों को पेशन राशि उपलब्ध कराया गया है।

chat bot
आपका साथी