कन्या पूजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

नरकटियागंज। जय माता दी लंगर समिति की ओर से सर्वप्रथम नौ कन्याओं का पूजन किया गया। मां देवी के प्रतीक स्वरूप कन्याओं को सजाया संवारा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:30 AM (IST)
कन्या पूजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
कन्या पूजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

नरकटियागंज। जय माता दी लंगर समिति की ओर से सर्वप्रथम नौ कन्याओं का पूजन किया गया। मां देवी के प्रतीक स्वरूप कन्याओं को सजाया संवारा गया था। महिलाओं के अलावा अतिथियों ने भी इन कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान बेटी बचाओ सृष्टि बचाओ अभियान को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। बेटी नहीं बचाओगे तो पूजन के लिए कुंआरी कन्या कहां से लाओगे का भी संदेश दिया गया। पूजन के बाद भंडारे की शुरुआत की गई, जो देर रात तक चला। शहर के अन्य स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारों के शुभारंभ करने के मौके पर कई हस्तियां शामिल हुई। लगातार 14 वें वर्ष जय माता दी लंगर समिति की ओर से अस्पताल चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कन्या पूजन से की गई। राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी सतीश चंद्र दुबे, एसडीओ चंदन चौहान, एसडीपीओ सूर्य कान्त चौबे और थानाध्यक्ष उग्र नाथ झा ने भंडारे का शुभारंभ किया। मौके पर लंगर समिति के सुधीर जायसवाल, दिनेश जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, रंजीत कुमार भोला, अमित बरनवाल, ध्रुव गुप्ता, रमेश कुमार, राजेश जायसवाल आदि समिति के सदस्य सक्रिय रुप से लगे रहे। अन्य कई अतिथियों में रामनगर विधायक भागीरथी देवी, अवध किशोर सिन्हा, आकाश श्रीमुख, विशाल कुमार, सन्नी कुमार आदि उपस्थित रहे। उधर, आर्य समाज रोड दुर्गा पूजा पंडाल के समीप भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन, पूर्व एमएलसी लालबाबू प्रसाद, शिकारपुर अवर निबंधक संतोष कुमार एवं व्यवसायी टिकू सिंह ने किया। कमिटी के संयोजक सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि दस बजे से लेकर संध्या तक प्रसाद का वितरण होता रहा। मौके पर पूजा कमिटी के गणेश जायसवाल, आसू जायसवाल कुश प्रियदर्शी, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं नगर के अल्युमिनियम मार्केट में भी भंडारा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक रश्मि वर्मा ने किया। मौके पर बबलू सर्राफ, चित्रसेन कुमार, मनोज कुमार वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी