विधायक की पहल, ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर का होगा कायाकल्प

बगहा । नगर के बनकटवा स्थित ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर का कायाकल्प होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM (IST)
विधायक की पहल, ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर का होगा कायाकल्प
विधायक की पहल, ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर का होगा कायाकल्प

बगहा । नगर के बनकटवा स्थित ऐतिहासिक कांग्रेसी मंदिर का कायाकल्प होगा। इस मंदिर की घेराबंदी कराई जाएगी। इसके साथ दीवारों की मरम्मत व रंगरोगन भी होगा। मंदिर परिसर में देश की आजादी से जुड़े संस्मरणों को अंकित किया जाएगा। बगहा विधायक राम सिंह ने इसकी पहल की है। उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर मंदिर के जीर्णोद्धार की वकालत की है। उल्लेखनीय है कि जब देश स्वाधीनता संग्राम के दौर से गुजर रहा था तो कांग्रेसी मंदिर क्रांतिकारियों की शरणस्थली हुआ करता था। देश की आजादी के बाद यह ऐतिहासिक मंदिर गुमनाम होता गया। फिलहाल मंदिर की हालत बेहद खराब है। मंदिर के चारों ओर अतिक्रमण चरम पर है। दीवारें टूट रही हैं। मंदिर का कुछ हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। यह मंदिर ऐतिहासिक पक्की बावली मंदिर से सटे पूरब अवस्थित है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मंदिर की घेराबंदी के बाद इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। बोले गणमान्य और जनप्रतिनिधि :

मैंने प्रभार लेने के बाद पुरातत्व विभाग को पत्र लिखते हुए इस ऐतिहासिक मंदिर के जीर्णोद्धार की वकालत की। बावजूद अबतक कोई पहल नहीं की गई। बगहा विधायक के पहल की जानकारी मिली है। निश्चित ही इससे हमारी भावी पीढ़ी इतिहास से रूबरू होगी।

जरीना खातून, सभापति विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष को मंदिर के इतिहास की जानकारी दी गई। उन्होंने अपने निधि से मंदिर के चहारदीवारी निर्माण की पहल की है। इसके अलावा उन्होंने मंदिर के सुंदरीकरण की भी वकालत की है।

रीतू जासवाल, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि दशकों तक बिहार में कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन, जन प्रतिनिधियों ने मंदिर की सुध नहीं ली। इससे मुझे बेहद दुख है। अब बगहा विधायक ने इसके जीर्णोद्धार की पहल की है। इसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए, कम है।

तुफैल अहमद, नगर अध्यक्ष कांग्रेस बगहा के इस मंदिर में भगत सिंह आए थे। आजादी की यादों से जुड़े इस ऐतिहासिक मंदिर का कायाकल्प बगहा विधायक राम सिंह की देखरेख में होगा। यह स्वागत योग्य पहल है। मैं अपने स्तर से भी इस मंदिर के सुंदरीकरण की पहल करुंगा।

भीष्म सहनी, एमएलसी सह जदयू नेता

chat bot
आपका साथी