पानी गिराने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी

बगहा। थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में पानी गिराने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हो गई। दोनो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
पानी गिराने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी
पानी गिराने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी

बगहा। थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में पानी गिराने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष से शेख सैनुल्लाह पिता शेख तैयबुद्दीन ने बड़गो डीह निवासी शेर खान उर्फ सुभान, साजरा खातून, अफसरी खातून, इमरान खान, शकीना खातून, तहमीना खातून पर गाली गलौज व जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष से शेख उस्मान, पिता शेख नेसार ने शेख भोली, शेख साहेब, शेख छोटे, शेख अकबर, दौनहा खातून, मोती, मेहेवकी, रोशनी व शेख तारिक पर एकराय होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना बीते गुरुवार की है। थानाध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने बताया कि इस मामले में जाफरान अहमद पिता शेख उस्मान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी