कार्यपालक सहायक व आवास सहायक के हड़ताल से काम ठप

बगहा। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायक, आवास सहायक आदि ने सोमवार से पूर्व निर्धारित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Mar 2018 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Mar 2018 09:27 PM (IST)
कार्यपालक सहायक व आवास सहायक के हड़ताल से काम ठप
कार्यपालक सहायक व आवास सहायक के हड़ताल से काम ठप

बगहा। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यपालक सहायक, आवास सहायक आदि ने सोमवार से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संध के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल आरंभ कर दिया है। इनके हड़ताल के कारण आरटीपीएस काउंटर में ताला लग गया है। क्षेत्र से दर्जनों लोग अपनी विभिन्न कामों यथा आवास, आय, जाति, राशन कार्ड, दाखिल खारिज आदि के आवेदन जमा करने कार्यालय पहुंचे। सभी ने घंटो प्रतीक्षा किया। बगहा एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में भी कोई नही था। बताते चलें कि बीडीओ रघुबर प्रसाद पिपरासी और बगहा एक के प्रभार मे है। वे तीन चार बजे के बाद ही कार्यालय आया करते है। ऐसे मे दर्जनों लोग उनकी प्रतीक्षा करने के उपरांत आवेदन जमा नही होने के बाद घर वापस चले गए। दूसरी ओर हड़ताल करने वाले कर्मियों ने नियमितिकरण, सम्मानजनक मानदेय, कार्य से हटाये गए पर्व कार्यपालकों को दोबारा नियुक्त करने, आंदोलन के समय दर्ज मुकदमा वापस लेने, राजनित दखल समाप्त करने, कार्रवाई के पूर्व आरोपों की जांच करने आदि की मांग संघ के बैनर तले करते हुए सरकार के विरोध नारे लगाए। सभी कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। ऐसे में काम पूरी तरह से ठप हो गया है। हड़ताली अपनी मांग माने बिना वापस आने को तैयार नही है। सभी ने नारा लगाते हुए कहा कि अभी नही तो कभी नही। पूरे अनुमंडल के हड़ताल कर्मी सोमवार को जिला मुख्यालय रवाना हुए। इस दौरान विकास कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, रविरंजन चौधरी, अभिषेक वर्मा, श्याम कुमार, हीरालाल राम, रजनीश कुमार आदि ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों के समर्थन में संघ के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है। जब सरकार हमारी मांगें मान लेगी तभी हम लोग वापस काम पर लौटेंगें।

chat bot
आपका साथी