पर्यावरण संतुलन के लिए हर व्यक्ति करें पौधरोपण, सुरक्षित रहेगी पृथ्वी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी 21 वी वाहिनी मंगलपुर व 65 वी बटालियन बगहा के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 12:39 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 12:39 AM (IST)
पर्यावरण संतुलन के लिए हर व्यक्ति करें पौधरोपण, सुरक्षित रहेगी पृथ्वी
पर्यावरण संतुलन के लिए हर व्यक्ति करें पौधरोपण, सुरक्षित रहेगी पृथ्वी

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी 21 वी वाहिनी मंगलपुर व 65 वी बटालियन बगहा के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के उपरांत कैंप परिसर पर पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 21 वीं बटालियन के सेनानायक राजेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि हर साल 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग पौधरोपण के महत्व को समझे तथा पेड़ों की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो। आज जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है, वह दिन दूर नहीं जब हम शुद्ध वायु को तरसेंगे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए तथा उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। एसएसबी जवानों के द्वारा मंगलपुर कैंप में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मौके पर उप कमांडेंट शेखर प्रताप सिंह, चरण सिंह फगेरिया, अमित कुमार शर्मा, दीपांशु पांडेय, अशोक कुमार, सोमराज चौधरी समेत कई अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर 65 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सतीश चन्द्र गंगवार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि यह दिन पूरे विश्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस दिवस को 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की चिता हुई और तभी से इसकी शुरूआत स्वीडन की राजधानी स्टांकहोम से हुई। जिसमें सैकड़ों देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। तबसे हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और लोगों को पेड़ पौधे लगाने की जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम के अंत में एसएसबी के अधिकारियों व जवानों द्वारा कैंप परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर असित प्रकाश, रोशन लाल ठाकुर, आदि मौजूद थे।

-------------

इनसेट :-

स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया पौधरोपण का संदेश :-

बगहा, संस. : पेड़ लगाओं व पृथ्वी को स्वर्ग बनाओ, आसपास पेड़ लगाए खुद और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाए जैसे नारों के बीच स्कूली बच्चों ने करीब पांच दर्जन छायादार और फलदार पौधे लगाए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पठखौली स्थित सन फ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली मंगलपुर होते हुए एसएसबी कैंप पहुंची। विद्यालय के प्रधान शिक्षक रघुवंश मणि पाठक तथा वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने बच्चों को पौधरोपण के फायदे बताए। कहा कि धरती की सुरक्षा के लिए हम मनुष्यों को ही आगे आना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग मिश्र, अभिमन्यु कुमार, शिक्षक नीतीश कुमार, आयुष्मान, पवन कुमार, शिव कुमार, नेहा कुमारी, छोटी कुमारी, खुशी कुमारी, नवीन कुमार, आशीष कुमार, आलोक, सत्यम, अनुष्का, आसनी, शिखा, सुरभि, राज, सूरज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी