सात सौ लोगों की जांच में 74 पॉजिटिव पाए गए, दवा देकर किया गया क्वारंटाइन

बगहा। कोरोना का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को कुल 700 संदिग्धों की जांच बगहा अनुमंडल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 12:06 AM (IST)
सात सौ लोगों की जांच में 74 पॉजिटिव पाए गए, दवा देकर किया गया क्वारंटाइन
सात सौ लोगों की जांच में 74 पॉजिटिव पाए गए, दवा देकर किया गया क्वारंटाइन

बगहा। कोरोना का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को कुल 700 संदिग्धों की जांच बगहा अनुमंडल के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में हुई। इनमें 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। सभी को जरूरी दवाएं देकर होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। बगहा दो में सबसे अधिक 40 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि रामनगर में 26 और बगहा एक में आठ लोग संक्रमित पाए गए। दूसरी ओर ,बढ़ते जा रहे संक्रमण को देखते हुए जांच और टीकाकरण का दायरा बढ़ा दिया गया है। बगहा दो के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज और नोडल पदाधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सभी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। संक्रमण की रफ्तार थमने में वक्त लगेगा। सभी लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, बहुत आवश्यक होने पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। रामनगर में 26 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि : रामनगर, संवाद सूत्र : एक बार फिर से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें एक साथ 26 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसमें सात हरिनगर रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। वहीं 15 पीएचसी के कैंप में हुए जांच में संक्रमित पाए गए हैं। बाकी चार विभिन्न क्षेत्रों के कंटेनमेंट जोन से हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने बताया कि सभी संक्रमितों को घर पर स्वजनों से अलग एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही दवा की किट उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी के क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है। जहां के आसपास के लोगों के टेस्ट का कार्य होगा। बता दें कि बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना का मामला सामने आ रहा है। वह भी दर्जनों की संख्या में। जिसमें प्रवासियों के साथ हीं स्थानीय लोग भी शामिल हैं। जिसके कारण जांच कार्य में तेजी आई है। वहीं वैक्सीनेशन का कार्य भी तेज कर दिया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी संक्रमितों पर नजर रखी जा रही है। सैंपल एकत्र करने का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ हीं प्रखंड के विभिन्न अलग अलग केंद्रों पर वैक्सीन देने का कार्य भी चल रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी