नरकटियागंज पहुंचे समस्तीपुर और सोनपुर के डीआरएम

नरकटियागंज, रेल क्षेत्र के परिसीमन को ले शुक्रवार को नरकटियागंज पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक अतुल्य सिन्हा और समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक आरके जैन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ भी बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM (IST)
नरकटियागंज पहुंचे समस्तीपुर और सोनपुर के डीआरएम
नरकटियागंज पहुंचे समस्तीपुर और सोनपुर के डीआरएम

बेतिया। नरकटियागंज, रेल क्षेत्र के परिसीमन को ले शुक्रवार को नरकटियागंज पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक अतुल्य सिन्हा और समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक आरके जैन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। इस बीच दोनों अधिकारियों ने रेल क्षेत्र परिसीमन पर काफी देर चर्चा की। बताया जाता है कि कपरपुरा से नरकटियागंज और वाल्मीकिनगर अब तक समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत है। रेल क्षेत्र में परिसीमन होना है। समझा जाता है कि कपरपुरा से नरकटियागंज तक का क्षेत्र सोनपुर रेल मंडल के अधीन अब हो सकता है। नरकटियागंज से वाल्मीकिनगर को समस्तीपुर मंडल में रहने को लेकर क्षेत्र में चर्चा चल रही है। इस क्रम में समस्तीपुर और सोनपुर दोनों मंडल प्रबंधकों के बीच वार्ता हुई। हालांकि निष्कर्ष क्या निकला फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय अधिकारियों के साथ भी दोनों मंडलों के प्रबंधक चर्चा कर रहे हैं। मौके पर सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम एके पांडेय, सीनियर डीओएम बीएन लाल, काडिनेशन एके यादव, सीनियर डीएसटी सुमंत लाल एवं समस्तीपुर मंडल के डीएन टू आरएन झा, परिचालन प्रबंधक अमरेश कुमार, जीबीआई नरेंद्र कुमार एवं स्थानीय एसएस लाल बाबू राउत, प्रभात कुमार, जीबीआई एनके तिवारी, राम बाबू राय, अशोक कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी