थरुहट में शुरू हुई गरमा धान की कटनी

सहोदरा प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया दोमाठ धमौरा समेत कई पंचायतों में गरमा धान की कटनी की आरंभ हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 12:31 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 06:31 AM (IST)
थरुहट में शुरू हुई गरमा धान की कटनी
थरुहट में शुरू हुई गरमा धान की कटनी

बेतिया । सहोदरा प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया, दोमाठ, धमौरा समेत कई पंचायतों में गरमा धान की कटनी की आरंभ हो गई है। किसान अपने परिश्रम के बदौलत इस क्षेत्र के पथरीली जमीनों पर भी गरमा धान की अच्छी उपज कर रहे हैं। किसान उत्तम कुमार महतो, श्रीकांत महतो, रामायण महतो, जुगुल किशोर महतो, नरेश बिहारी, लक्ष्मण महतो, पासपती महतो, रामनाथ महतो, लक्ष्मी कुमार महतो, रविन्द्र महतो, रामजन्म पटवारी आदि लोगों ने बताया कि इस थरुहट के 12 गांव में कई ऐसे पाहाड़ी नाले हैं जिसमें सालो भर पानी बहता रहता है। उन नालों में कहीं कहीं भंवरी भी है। जिसमें सालों भर पानी मिलता है। इसी तरह के साधन से क्षेत्र के परिश्रमी किसानों में खुशी है है। किसानों से बताया कि गौनाहा प्रखंड के कृषि समन्वयकों ने समय-समय पर क्षेत्र के किसानों को चौपाल के माध्यम से या किसानों से मिलकर उन्हें कौन सी फसल कब लगानी है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराते रहते हैं। उसके लिए बीज कहां से उपलब्ध होगा, कितनी उपज और कितना अनुदान मिलेगा, सबकी जानकारी साझा करते हैं। किसानों ने बताया कि सरकारी अनुदान वाले बीजों की उपज काफी अच्छी होती है। अभी जिन खेतों में गरमा धान की कटनी हो रही है। उन खेतों में अगले माह अगहनी धान की रोपनी होगी। अगहनी धान कटने के बाद गेहूं और दलहन की बुआई की जाएगी। किसानों ने बताया कि सरकारी सहयोग से क्षेत्र के किसानों को बहुत अधिक लाभ हो रहा है। यहां एक खेत में तीन फसलों की खेती हो पाती है।

chat bot
आपका साथी