चित्रगुप्त परिवार ने मनाया वार्षिक समारोह

साठी, सतवरिया गांव में पूर्व मुखिया राम विनोद ठाकुर के घर के समीप शुक्रवार की शाम कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 10:48 PM (IST)
चित्रगुप्त परिवार ने मनाया वार्षिक समारोह
चित्रगुप्त परिवार ने मनाया वार्षिक समारोह

बेतिया। साठी, सतवरिया गांव में पूर्व मुखिया राम विनोद ठाकुर के घर के समीप शुक्रवार की शाम कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। इस संदर्भ में सच्चिदानंद प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि स्व. लालजी प्रसाद, सिहासन प्रसाद, ठाकुर प्रसाद एवं इंद्रासन प्रसाद द्वारा 1944 में इस जगह पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा शुरू की गई थी। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीवास्तव परिवार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं बेतिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर मृत्युंजय श्रीवास्तव और आशुतोष कुमार ने बताया कि इस अवसर पर सभी लोग जो बाहर नौकरी करते हैं या रहते हैं सभी लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा में शामिल होने जरूर आते हैं। बुजुर्ग मदन मुरारी प्रसाद व चंद्रकिशोर प्रसाद ने बताया कि भगवान ब्रह्मा ने यमराज को आश्वासन देकर जब समाधि में चले गए तब 11 हजार वर्षों की समाधि के बाद ब्रह्मा जी की काया से एक दिव्य पुरुष की उत्पत्ति हुई जिसे भगवान चित्रगुप्त कहते हैं, जिनके हाथों में कलम दवात तथा बदन पर पितांबर था। मौके पर चंद्र किशोर श्रीवास्तव, अर¨वद कुमार, रविशंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, विनय कुमार, राज कुमार, गौरव श्रीवास्तव, राजीव चंदन ऋषिकेश, ऋषि राजकृष्ण मोहन,जयप्रकाश गुंजन,ऋतु अंशुमन,अमन अमृत के साथ सभी श्रीवास्तव परिवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी