सम्मेलन की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

बेतिया। नौतन, भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती है। इसमें जाति धर्म से उपर उठकर केवल राष्ट्र हित में विकास के बारे मे सोचा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:36 PM (IST)
सम्मेलन की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
सम्मेलन की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

बेतिया। नौतन, भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती है। इसमें जाति धर्म से उपर उठकर केवल राष्ट्र हित में विकास के बारे मे सोचा जाता है। उक्त बातें भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह ने जगदीशपुर पंचायत भवन मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शुक्रवार को कही। बैठक की अध्यक्षता उतरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता बबूआजी दूबे ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्र टोली का सम्मेलन आगामी बीस जनवरी को पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी के मठबनवारी मे आयोजित किया गया है, जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी एकजुटता दिखाते हुए सम्मेलन मे पहुंचना है। वहीं रूपकलाल श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्मेलन को एतिहासिक बनाने के लिए नौतन प्रखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर लोगो से संपर्क करेंगे। मंडल अध्यक्ष पप्पू ¨सह ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओ को अपना दायित्व समझने का समय आ गया है सभी लोग अपनी एकजुटता बरकार रखते हुए सम्मेलन की तैयारी मे जुट जाये ताकि हर किसी के कानो तक योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। बैठक को अजय पांडेय, पुन्नालाल साह, संजीत सोनी, रंजीत कुमार, बलिराम दुबे, छोटेलाल कुशवाहा, प्रदीप राय, सत्यदेव सिह आदि ने भी संबोधित किया।

-------------

chat bot
आपका साथी