मानव श्रृंखला में भाजपाई भी होंगे शामिल

बेतिया। स्थानीय प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा के वरीय नेता रामजी प्रसाद यादव की अध्

By Edited By: Publish:Fri, 20 Jan 2017 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 12:07 AM (IST)
मानव श्रृंखला में भाजपाई भी होंगे शामिल
मानव श्रृंखला में भाजपाई भी होंगे शामिल

बेतिया। स्थानीय प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा के वरीय नेता रामजी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित भाजपा पदाधिकारियों को माला पहना कर उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में कभी भी घरेलू गैस व किसानों के लिए खाद कमी नहीं होती है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश नया आयाम लिख रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत फिर से विश्वगुरू बनने जा रहा है। वहीं उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से भाजपा व प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह का नशा किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक है। नशा करने वाले व्यक्ति का सबकुछ समाप्त हो जाता है। उन्होंने शराबबंदी के मौके पर 21 जनवरी को आयोजित होने मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़ भागीदारी निभाने की बात कही गई। साथ ही उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को हर व्यक्ति अपने घर से बाहर निकल मानव श्रृंखला में भाग ले। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही लग जाएगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद ¨सह, चंद्रशेखर राव, बड़े राव, प्रभु ¨सह, अशर्फी पंडित, सुदर्शन मिश्र, अब्दुल गद्दी, जवाहिर यादव, शैलेश ¨सह, सुरेश चौधरी, प्रेमा देवी, मंजू देवी, मुंगी देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी