शोकसभा में तब्दील हुआ रालोसपा का विस सम्मेलन

बेतिया। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय खेल मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) द्वारा

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 12:44 AM (IST)
शोकसभा में तब्दील हुआ रालोसपा का विस सम्मेलन

बेतिया। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय खेल मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) द्वारा नौतन-बैरिया के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण शोकसभा में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है इसलिए कार्यक्रम को संक्षिप्त किया जा रहा है। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश प्रसाद की अध्यक्षता मे आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने जमकर भाषण दिये। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ शास्त्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस बीच जिला व नौतन बैरिया से आये कार्यकर्ताओं ने मंच पर खड़ा होकर उपस्थित लोगों को संबोधन किया। नौतन प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ शास्त्री ने बताया कि बिहार को एक नयी पार्टी की जरुरत थी जो अब बिहार की दिशा व दिशा बदल कर बिहार का विकास करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार को नये युवाओं पर भरोसा है वहीं बिहार के विकास को आगे बढ़ा कसते है। आज रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जब भी बिहार आते है। मंच पर उपस्थित रालोसपा के नेताओं ने नौतन में रालोसपा के युवा नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग किया। वहीं करीब ढ़ाई बजे के बाद मंच पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अरुण कुमार सिंह ने मंच पर आकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा लोगों से अपील की कि इस कार्यक्रम की तिथि पहले से तय था। कार्यक्रम की भीड़ व उत्सुकता देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा है कि नौतन के लोगों में परिवर्तन की लहर है लेकिन पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर हम सभी प्रार्थना करें। कार्यक्रम के बीच में युवा नेता अमित गिरी को रालोसपा के लिए किये गये कार्यो की सराहना की गयी। मौके पर विनोद कुशवाहा, प्रदेश संगठन सचिव नंदकिशोर कुशवाहा, विनोद चौधरी निषाद, महिला प्रदेश अध्यक्ष यशोदा कुशवाहा, नरुल हसन आजाद, अजय गिरी, जिलाध्यक्ष कैलाश प्रसाद, उपाध्यक्ष मदन प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, नवलकिशोर प्रसाद रामाशंकर प्रसाद, दिग्विजय दुबे, केदार शास्त्री, विरेंद्र कुमार, नथु चौधरी, डा. राजेश रंजन प्रसाद, संतोष तिवारी, अरुण कुमार सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे।

-----------------------

रालोसपा के जिला उपाध्यक्ष बने अमित गिरी

नौतन : नौतन में आयोजित रालोसपा के कार्यकारिणी सम्मेलन में मंगलवार को रालोसपा के युवा नेता अमित गिरी को जिला के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त बातों की जानकारी जिलाध्यक्ष कैलाश प्रसाद ने देते हुए बताया कि श्री गिरी जब से पार्टी में आये है तब से लगातार क्षेत्र भ्रमण कर काफी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है और पार्टी के हर कार्य में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके मनोनयन पर सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा, यशोदा कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, अजय गिरी समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी।

--------------------

जगदीशपुर में रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जगदीशपुर, संसू : नौतन प्रखंड के जगदीशपुर चौक पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डा. अरुण कुमार का भव्य स्वागत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के चौक पर पहुंचते ही गाजे बाजे के साथ रालोसपा जिंदा बाद के नारे लगाते हुए डा. कुमार को फुल मालाओं से लाद दिया। जगदीशपुर चौक पर स्वागत तैयारी का नेतृत्व प्रदेश संगठन सचिव नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा ने किया।

chat bot
आपका साथी