प्रेक्षक ने लिया मतगणना केन्द्र का जायजा

बेतिया। विधान परिषद चुनाव को लेकर नगर के विपिन उच्च विद्यालय परिसर में मतगणना केन्द्र का निर्माण करा

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 10:30 PM (IST)
प्रेक्षक ने लिया मतगणना केन्द्र का जायजा

बेतिया। विधान परिषद चुनाव को लेकर नगर के विपिन उच्च विद्यालय परिसर में मतगणना केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका चुनाव प्रेक्षक रामेश्वर प्रसाद सिंह ने रविवार को जायजा लिया। उनके साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त जवाहर प्रसाद, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी खालिद अरशद आदि मौजूद रहे। चुनाव प्रेक्षक श्री सिंह ने मतगणना परिसर में बनाये गये बज्र गृह का बारिकी से निरीक्षण किया। कक्ष के बाहर लगाये गये बैरिकेटिंग का भी निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी