बैरिया में महिलाओं का थाना पर बवाल, पथराव

बैरिया, संवाद सूत्र : भूमि विवाद में पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर रविवार को बैरिया थाने में प

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 10:09 PM (IST)
बैरिया में महिलाओं का थाना पर बवाल, पथराव

बैरिया, संवाद सूत्र : भूमि विवाद में पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर रविवार को बैरिया थाने में पहुंची महिलाएं उग्र हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी की पुलिस और महिलाओं में गाली-गलौज होने लगी। इससे भड़की महिलाओं ने थाने पर हमला बोल दिया। समूह में पहुंची महिलाओं ने थाना पर ईट और पत्थर भी फेंके। उनके सामने जो भी आया वह कोपभाजन का शिकार हुआ। हमले में एक चौकीदार की पिटाई किये जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहंी हो सकी है। महिलाओं के निशाने पर थाना में पदस्थापित जमादार बजरंगी यादव रहे। महिलाओं के आक्रोश के कारण श्री यादव को एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रभारी एसपी सह सदर एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने पूरे मामले के जांच का आदेश दिया है वहीं हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार रविवार को समूह में दर्जनों महिलाएं बैरिया थाना पहुंची। महिलाओं का आरोप था कि बलुआ रमपुरवा में रामचंद प्रसाद एवं अनिल महतो के बीच विवादित भूखंड पर जमादार बजरंगी यादव ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अनिल महतो की झोपड़ी को खड़ी करा दी है। इसके लिए 25 हजार की राशि ली गयी है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल की देर शाम जमादार अपनी देखरेख में झोपड़ी खड़ी करा रहे थे और जब पारस प्रसाद व उसकी पत्‍‌नी रंजू देवी इसे रोकने गयी तो पुलिस की उपस्थिति में योगेंद्र महतो, लालबाबू महतो, अनिल महतो, गजाधर महतो, चंद्रकिशोर महतो, हरिकुशन महतो आदि ने उनलोगों की लाठी फट्ठे व रॉड से पिटाई कर दी, जिससे पारस महतो का सिर फट गया और रंजू का हाथ टूट गया। महिलाओं का आरोप था कि अगले दिन इस बाबत पीड़ित थाने में आवेदन देने आये तो आवेदन भी नहीं लिया गया। इसके बाद रविवार को समूह में पहुंची महिलाएं जमादार बजरंगी यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना परिसर को घेर लिया और उनके निलंबन की मांग करने लगी। इसी को लेकर पुलिस व महिलाओं में बकझक शुरु हो गयी।

इनसेट बयान

'पूरे मामले की जांच करने का आदेश दे दिया गया है। थाना पर हमला नहीं हुआ है लेकिन कुछ लोगों ने थाने में हंगामा किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। '

रामानंद कुमार कौशल

प्रभारी एसपी, बेतिया

chat bot
आपका साथी