ग्यारह पर्चाधारियों को मिला कब्जा

गौनाहा, संवाद सहयोगी : ऑपरेशन भूमि दखल देहानी के तहत सरकार द्वारा आवंटित भूमि से बेदखल किये गये पचरा

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 01:10 AM (IST)
ग्यारह पर्चाधारियों को मिला कब्जा

गौनाहा, संवाद सहयोगी : ऑपरेशन भूमि दखल देहानी के तहत सरकार द्वारा आवंटित भूमि से बेदखल किये गये पचराधारियों को दखल दिलाने के लिए विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाकर दखल दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अंचलाधिकारी कौशल किशोर सिंह ने बताया कि बेलसंडी पंचायत में 11 भूदान पचराधारियों को दखल दिलाया गया है। वही मेहनौल पंचायत में गरमजरूआ मालिक में दो पचराधारियों को दखल दिलाया गया। शेष पंचायतों में दखल देहानी का कार्य निर्धारित शिविर में किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी