लीड : 85 गांवों की 56 हजार आबादी बाढ़ पीड़ित

By Edited By: Publish:Sat, 23 Aug 2014 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Aug 2014 05:15 PM (IST)
लीड :  85 गांवों की 56 हजार आबादी बाढ़ पीड़ित

जागरण संवाददाता, बेतिया : हाल में हुई बारिश एवं गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले की 26 पंचायतों के 85 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें 8 पंचायतें पूर्ण रूप से प्रभावित हैं। 18 पंचायतों में आंशिक रूप से बाढ़ का असर है। इसके चलते करीब 56 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत वितरण का काम लगातार चल रहा है। अब तक 250 क्िवटल चिउड़ा एवं 64 क्विंटल गुड़ बाढ़ प्रभावितों के बीच वितरित किया गया है। इस बाढ़ से जिले के सात अंचल योगापट्टी, बैरिया, बगहा एक, पिपरासी, ठकराहा,मधुबनी एवं भितहां प्रभावित है। इन अंचलों में बाढ़ की स्थिति एवं वहां चलाये जा रहे राहत कार्य की जानकारी के लिए शनिवार को जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह उस अंचल के सीओ के साथ रविवार को बैठक करेंगे। बैठक दिन के 11 बजे आयोजित की जानी है। सभी सीओ से बाढ़ की स्थिति एवं वहां चलाये जा रहे राहत कार्य से जुड़े रिपोर्ट की मांग की गई है। आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार झा ने बताया कि आपदा प्रबंधन बाढ़ की किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार है।

इनसेट

जिले में बाढ़ की स्थिति पर एक नजर

* बाढ़ प्रभावित अंचल -योगापट्टी, बैरिया, बगहा एक, पिपरासी, ठकराहा, मधुबनी एवं भितहां

* प्रभावित पंचायत --26

* पूर्ण रूप से प्रभावित पंचायत --8

* आंशिक रूप से प्रभावित पंचायत--18

* प्रभावित गांव --85

* बाढ़ से प्रभावित लोग--56000

* राहत वितरण, चिउड़ा --250 क्विंटल

* गुड़--64 क्विंटल

* पालीथीन सीट--2400

* परिचालित नावों की संख्या --23

chat bot
आपका साथी