कई गांवों से गुजरी तिरंगा यात्रा

गोरौल प्रखंड के इनायतनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:04 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:04 AM (IST)
कई गांवों से गुजरी तिरंगा यात्रा
कई गांवों से गुजरी तिरंगा यात्रा

वैशाली। गोरौल प्रखंड के इनायतनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रखंड के मौना, गोढि़या, फकुली, हरशेर सहित कई गांवों का भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व शिवसागर राय कर रहे थे। यात्रा में पूर्व मुखिया हरिवंश पासवान सहित गरीबनाथ साह, संजीव कुमार, मनीष कुमार आदि के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी