कुआं से गेंद निकालने के क्रम में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत

करताहां थाना क्षेत्र के गुरमियां गांव की वार्ड संख्या सात एक कुएं में गिरी गेंट को निकालने के दौरान तीन युवकों की मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हो गई। घटना शनिवार की सुबह की है। मृतकों में राम प्रवेश राम का पुत्र 20 वर्षीय शिवचंद्र राम उसका भाई 18 वर्षीय वीरचन्द्र और उसी गांव का 22 वर्षीय युवक विजय पासवान शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 10:58 PM (IST)
कुआं से गेंद निकालने के क्रम में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत
कुआं से गेंद निकालने के क्रम में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत

संवाद सूत्र, लालगंज (वैशाली) :

करताहां थाना क्षेत्र के गुरमियां गांव की वार्ड संख्या सात एक कुएं में गिरी गेंट को निकालने के दौरान तीन युवकों की मौत जहरीली गैस की चपेट में आने से हो गई। घटना शनिवार की सुबह की है। मृतकों में राम प्रवेश राम का पुत्र 20 वर्षीय शिवचंद्र राम, उसका भाई 18 वर्षीय वीरचन्द्र और उसी गांव का 22 वर्षीय युवक विजय पासवान शामिल है।

बताया जा रहा है कि शिवचंद्र राम और उसका भाई वीरचन्द्र राम सुबह मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी गेंद बगल के सूखे कुएं में चली गई। वीरचन्द्र राम गेंद निकालने के लिए सूखे कुएं में लोहे की कड़ी के सहारे उतरा। जैसे ही वह आधे कुएं के अंदर गया उसका दम घुटने लगा और नीचे पहुंचते-पहुंचते वह कुएं में जा गिरा। जब उसके बड़े भाई शिवचंद्र ने अपने भाई को अधमरे हालात में देखा तो वह भी बल्ली के सहारे नीचे कुएं उतरा और वह भी नीचे जाकर बेहोश हो गया। तबतक ग्रामीणों को इसकी सूचना मिल गई। आसपास के गई गांव के लोग इकट्ठा हो गए। किसी की हिम्मत अंदर जाने की नहीं हो रही थी। तभी गांव का ही युवक विजय पासवान कुएं में उतरा और वह भी बेहोश हो गया। वहां जुटे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने रस्सी और बांस के सहारे तीनों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

शिवचंद्र बीए पार्ट एक का छात्र था, जबकि वीरचंद्र 11 वीं का छात्र था। उनके पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों पुत्र की मौत से कोलकाता में उन्हें काफी सदमा लगा है। वहां उनका इलाज चल रहा है। घर पर मां मंजू देवी और बहन रानी का रोते- रोते बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई काफी होनहार थे। दोनो मृदुभाषी एवं सभी की इज्जत करते थे। उनकी मौत से पूरा गांव मर्माहत है। उधर तीसरे मृतक विजय पासवान की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी रूबी देवी, मां कबूतरी देवी, पिता लगन पासवान का रोते-रोते बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी