जलजमाव की समस्या से लोगों को जल्द निजात दिलाएं : प्रिस

महुआ नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में पिछले एक माह से भीषण जल-जमाव का लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिस कुमार पासवान ने जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर लोगों की व्यथा सुनने के बाद तत्क्षण समस्या के निराकरण को लेकर वैशाली के जिलाधिकारी से मोबाइल पर बात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:52 PM (IST)
जलजमाव की समस्या से लोगों को जल्द निजात दिलाएं : प्रिस
जलजमाव की समस्या से लोगों को जल्द निजात दिलाएं : प्रिस

संवाद सहयोगी, महुआ :

महुआ नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में पिछले एक माह से भीषण जल-जमाव का लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिस कुमार पासवान ने जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर लोगों की व्यथा सुनने के बाद तत्क्षण समस्या के निराकरण को लेकर वैशाली के जिलाधिकारी से मोबाइल पर बात की। लोगों को यहां हो रही परेशानी की जानकारी डीएम को देते हुए प्रिस ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया।

रविवार दोपहर पटना से समस्तीपुर जाने के दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रिस कुमार पासवान महुआ पहुंचे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ जल-जमाव का जायजा लिया। पिछले माह से वार्ड संख्या नौ जहां पूरी तरह जलमग्न की स्थिति बनी हुई है, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर जबरन कुछ लोगों ने भवन निर्माण कर जल निकासी के लिए बनाए गए नाले को अवरुद्ध कर दिया है।

लोगों का कहना था कि इसकी शिकायत बार-बार स्थानीय लोगों तथा लोजपा के जिलाध्यक्ष ने स्थानीय अफसरों से की। लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले में महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का भी निवास स्थल है फिर भी उनके स्तर जल निकासी के लिए कोई पहल नहीं की गई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जल जमाव के कारण लोग महामारी के शिकार हो रहे हैं। बच्चे बीमार पड़ गए हैं। लोगों की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद ने जिलाधिकारी से बातचीत की और जल निकासी का तत्काल उपाय करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, लोजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव, मनीष पासवान, प्रदेश महासचिव बिट्टू गुप्ता समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी