पैक्स मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर हंगामा

बिदुपुर प्रखंड की खिलवत पंचायत के 155 महिला और पुरुषों ने पैक्स की मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर प्रखंड मुख्यालय पर आपत्ति जताई और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को बीडीओ प्रशांत कुमार ने आपत्ति दर्ज कराने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:08 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:11 AM (IST)
पैक्स मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर हंगामा
पैक्स मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर हंगामा

संवाद सूत्र, बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड की खिलवत पंचायत के 155 महिला और पुरुषों ने पैक्स की मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर प्रखंड मुख्यालय पर आपत्ति जताई और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों को बीडीओ प्रशांत कुमार ने आपत्ति दर्ज कराने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इस संबंध में खिलवत पंचायत के पंकज कुमार उजाला ने बताया कि किसानों के नाम पैक्स में जोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी, इसके तहत पंचायत के 155 किसानों ने प्रक्रिया पूरी की। प्रक्रिया समाप्ति के पश्चात एमडी ने बताया कि सभी के नाम जोड़े गए हैं, लेकिन जब सूची आई तो इसमें अमोद कुमार, प्रेमरंजन कुमार, कुमार समीर, सहित 155 लोगों में किसी का नाम नही था। आपत्ति और अनापत्ति के समय को पैक्स पंचायत अध्यक्ष, बीडीओ और एमडी टाल रहे थे, जिसको लेकर पंचायत के महिला और पुरुष किसानों ने आपत्ति जताई है। इधर बीडीओ प्रशान्त कुमार ने बताया कि प्रखंड की अन्य पंचायतों में भी ऐसी समस्याएं हैं। खिलवत मामले में उनको समय दिया गया है। जांचोपरांत नाम जोड़ने का कार्य किया गया है।

chat bot
आपका साथी