देश विरोधी ताकतों को युवा नहीं होने देंगे कामयाब: नित्यानंद

देश आज विषम दौर में गुजर रहा है। भारत के इतिहास और गौरव को कायम रखने के लिए युवा वर्ग संकल्प लें कि इसके खिलाफ किसी को कामयाब नहीं होने देंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सोमवार को कचहरी मैदान में भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 07:51 PM (IST)
देश विरोधी ताकतों को युवा नहीं होने देंगे कामयाब: नित्यानंद
देश विरोधी ताकतों को युवा नहीं होने देंगे कामयाब: नित्यानंद

वैशाली। भारत के इतिहास और गौरव को कायम रखने के लिए युवा वर्ग संकल्प लें कि देश विरोधी ताकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। ये बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सोमवार को यहां अक्षयवट राय स्टेडियम में भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन के उद्घाटन के बाद कहीं।

उन्होंने कहा कि वैशाली जिले का एक अलग इतिहास है। आजादी की लड़ाई में इस जिले के दर्जनों सेनानी शहीद हुए। यह धरती ऐतिहासिक, धार्मिक के साथ-साथ विश्व को नई राह दिखाने वाली भी है। यहां के युवा उन्नति का रास्ता दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ देने संकल्प लें। श्री राय ने कहा कि देश की सीमा पर हमेशा पड़ोसी देश पाकिस्तान तनाव बना रहा है। इसका परिणाम वह खुद भोगेगा। समय आने पर दुनिया के नक्शा से पाक का नामोनिशान मिट जाएगा। विपक्ष को भी पाकिस्तान के घिनौने करतूत के खिलाफ एकजुट होकर प्रधानमंत्री का साथ देना चाहिए ताकि देश की ताकत बढ़ सके। कांग्रेस पर निशाना सयाधते हुए कहा कि विपक्ष फूट डालकर पुन: सत्ता पाना चाहता है। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। उसकी साजिश को समझने की जरूरत है। युवा वर्ग सचेत हो जाएं। देश की तकदीर बदलने की क्षमता युवा वर्ग में : गिरिराज सम्मेलन में शिरकत करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज ¨सह ने कहा कि एक बार पुन: देश को युवाओं की जरूरत है। युवाओं का बुलंद हौसला भारत माता के प्रति होना चाहिए। देश की तकदीर बदलने की क्षमता युवा वर्ग में है। युवा वर्ग राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। कई दिनों तक बयानबाजी हुई। पूरी दुनिया ने भारत के इस कदम की सराहना की। चीन से डोकलाम विवाद पर होने पर राहुल गांधी चीनी राजदूत से मिलने चले जाते हैं। मंत्री श्री ¨सह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा कि उन्हें पता ही नहीं होता कि क्या बोलना है। संसद की गरिमा का ज्ञान ना हो पाने की वजह से उनकी काफी फजीहत होती है लेकिन वे अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। राफेल डील के बारे में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 में फ्रांस से समझौता हुआ था कि डील को गुप्त रखा जाएगा क्योंकि यह देश की सुरक्षा का मामला है। राहुल गांधी ने जब सरकार पर आरोप लगाना शुरू किया तो मजबूर होकर रक्षा मंत्री को उसपर बयान देना पड़ा। मंत्री श्री ¨सह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार कर कहा कि आजादी के बाद ¨हदुओं को आपस में बांटकर राज किया। सनातन धर्म को बचाए रखने के लिए अपने पूर्वजों औरर गुरुजनों के के गोत्र को जानना होगा। कांग्रेस का राजनीतिक सूर्यास्त होने जा रहा : नितिन नवीन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी का राजनीतिक सूर्यास्त होने वाला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव युवा के नाम पर कलंक हैं। ये दोनों नेता युवा वर्ग को गुमराह कर रहे हैं। इनदोनों से बचने की जरूरत है। साथ ही जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार जैसे शख्स से बचना होगा। श्री नवीन ने कहा कि आजादी और भ्रष्टाचार खत्म करने की लड़ाई बिहार से हुई है। कांग्रेस पार्टी अपना अंतिम सांस गिन रही है। उन्होंने राजद सुप्रीमो की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में पंद्रह वर्ष तक राज करके यादव वर्ग को ठगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अविनाश चौधरी पुपुल जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने किया। युवा संकल्प सम्मेलन में इनकी भी रही भागीदारी भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा, हाजीपुर विधायक अवधेश ¨सह, पूर्व विधायक महेन्द्र बैठा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ¨सह कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी चरण दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार, राकेश ¨सह, सीमांत शेखर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन, जयप्रकाश चौधरी, जिला महामंत्री मनीष शुक्ला, नितिन अभिषेक, विजय सर्राफ, मिथिलेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, सौरभ कुमार, चंदन कुमार आदि सम्मेलन में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी