देश में मोदी के नाम की चल रही सुनामी: गिरिराज सिंह

एक बार फिर भारत को तोड़ने के लिए एक साजिश रची जा रही है। लेकिन यह साजिश सफल नहीं होगी। पाकिस्तान को अभी मात्र चेतावनी दी गई है। अगर दुबारा पुलवामा तैसी गलती करेगा तो एलओसी समाप्त हो जाएगा। ये बातें भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने वैशाली के पौनी हसनपुर हुसेना भगवानपुर रत्ती में लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 May 2019 11:47 PM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 11:47 PM (IST)
देश में मोदी के नाम की चल रही सुनामी: गिरिराज सिंह
देश में मोदी के नाम की चल रही सुनामी: गिरिराज सिंह

संवाद सूत्र, वैशाली :

एक बार फिर भारत को तोड़ने के लिए एक साजिश रची जा रही है। लेकिन यह साजिश सफल नहीं होगी। पाकिस्तान को अभी मात्र चेतावनी दी गई है। अगर दुबारा पुलवामा तैसी गलती करेगा तो एलओसी समाप्त हो जाएगा। ये बातें भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने वैशाली के पौनी हसनपुर, हुसेना, भगवानपुर रत्ती में लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अभी पूरे देश में मोदी के नाम की सुनामी चल रहा है। लालू प्रसाद ने समाज को बांटने का काम किया था। वह समाज आज एक हो रहा है। देश में 26/11 को हुए आतंकी हमले की चर्चा करते हुए कहा कि अगर उस दिन इसका बदला ले लिया जाता तो पुलवामा की घटना नहीं होती। आज देश को नरेंद्र मोदी की आवश्यकता है। राहुल गांधी की चर्चा करते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से चुनाव हार गए हैं। श्रभ् सिंह ने मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि उनके इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 2022 तक सबको पक्का घर एवं किसानों को उनके खाते में 6000 हजार रुपये देने का काम किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी