बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा

ुुुुसंवाद सूत्र पातेपुर फोटो। पातेपुर में बढ़ रहे बाढ़ की विभीषिका के बीच पातेपुर के स्थानीय विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर विस्थापित परिवार से मिलकर आवश्यक राहत सामग्री वितरण करवाने का आश्वासन दिया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भ्रमण के दौरान पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन पंचायतों का दौरा कर स्थिति के बारे जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:34 AM (IST)
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा

संवाद सूत्र, पातेपुर :

पातेपुर में बढ़ रही बाढ़ की विभीषिका के बीच पातेपुर की विधायक प्रेमा चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर विस्थापित परिवारों से मिलीं और आवश्यक राहत सामग्री वितरण करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने दौरे के दौरान लगभग आधा दर्जन पंचायतों की स्थिति के बारे जानकारी ली। पातेपुर के उत्तरी क्षेत्र में नून नदी के उफान पर होने के कारण लगभग दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। मंगलवार को विधायक बाढ़ से विस्थापित परिवारों से मिलकर यथाशीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। वहीं पातेपुर बीडीओ संदीप कुमार से बात कर बाढ़ से विस्थापित लोगों को शीघ्र भोजन सामग्री, मवेशी का चारा तथा तिरपाल आदि की व्यवस्था कराने को कहा।

विधायक गोविदपुर बेला पंचायत के जयसिंहपुर विजयपुरा, बेला, बेलादम, भुसाहि, लदहो पंचायत के चक होदईया, रूपनपट्टी, अहमदपुर, प्यारेपुर, पहाड़पुर के साथ बलिगांव पंचायत एवं चकजादो पंचायत के दोघरा, भरतीपुर, चकदोहरी आदि गांवों का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर सरकार द्वारा हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबलू चौधरी, बिजेंद्र यादव, मुखिया फिरोजा खातून, मुखिया पवन पासवान, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, मो. साजन, ब्रह्मदेव राय, मुन्ना मास्टर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी