बिहार में फिर पकडु़आ विवाह: इंजीनियर का अपहरण कर गले में जबरन डाली वरमाला

बिहार में पकडु़आ विवाह का एक मामला सामने आया है। आंखों में मिर्ची डालकर एक इंजीनियर का अपहरण कर उसके गले में जबरन वरमाला डाल दी गई। क्‍या है मामला, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 12:25 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 11:38 PM (IST)
बिहार में फिर पकडु़आ विवाह: इंजीनियर का अपहरण कर गले में जबरन डाली वरमाला
बिहार में फिर पकडु़आ विवाह: इंजीनियर का अपहरण कर गले में जबरन डाली वरमाला

वैशाली [जेएनएन]। बिहार के हाजीपुर में एक रेलवे इंजीनियर के पकडु़आ विवाह का मामला प्रकाश में आया है। वैशाली जिले के जंदाहा थाने के सलहा पावर हाउस के समीप से शनिवार की रात समस्तीपुर डीजल शेड में कार्यरत सेक्शन इंजीनियर दुर्गा शरण का अपहरण करने के बाद पिस्‍टल के बल पर जबरन शादी करा दी गई। रविवार की सुबह पुलिस ने जुड़ावनपुर थाने के राघोपुर पश्चिमी इलाके से इंजीनियर को बरामद कर लिया। लेकिन, तब तक उसकी शादी संपन्न हो चुकी थी। पकड़उवा विवाह में लड़के का अपहरण कर उसकी लड़की से जबरन शादी करा दी जाती है।

देर रात घर लौटते वक्‍त किया अपहरण

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात समस्तीपुर रेल मंडल के डीजल शेड में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर दुर्गा शरण अपने साथी बख्तियारपुर के रहने वाले इंजीनियर सौरव के साथ बाइक से घर बिदुपुर लौट रहे थे। जैसे ही वे जंदाहा सलहा पावर हाउस के समीप पहुंचे कि दो बाइक व बोलेरो पर सवार अपहर्ताओं ने ओवरटेकर बाइक रोक ली। दोनों की आंख में मिर्च पाउडर डाल दुर्गाशरण का अपहरण कर लिया।

अपहर्ता इंजीनियर को अगवा कर बोलेरो से ले गए।

मां ने दर्ज कराई नामजद एफआइआर

इंजीनियर के मित्र सौरव ने तत्काल इसकी सूचना जंदाहा थाना पुलिस को दे दी। इसके बाद इंजीनियर की मां वीणा कुमारी परिजनों संग बिदुपुर थाने पहुंचीं। उन्होंने धमौन के अरविंद राय, मथुरा के सुरेन्द्र सिंह, मुकुल कुमार एव चांदपुरा सैदाबाद के अनिल राय सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

रात में ही सक्रिय हुई पुलिस

इंजीनियर के अपहरण की सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया था। समस्तीपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने वैशाली एसपी से बात की तो जंदाहा पुलिस रात में ही बरामदगी के लिए सक्रिय हो गई।

अगली सुबह विवाह के बाद मिले इंजीनियर

पुलिस ने रविवार को इंजीनियर को जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी गांव स्थित कामेश्वर सिंह के घर से बरामद किया। लेकिन, तब तक अपहर्ता उसकी शादी अरविंद राय की पुत्री प्रियंका से करा चुके थे।

पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया है। इंजीनियर दुर्गाशरण जबर्दस्ती शादी करने का आरोप लगा रहे हैं। दुर्गाशरण के साथ मारपीट भी की गई है।

दुल्‍हन ने बताई पुरानी पहचान की बात

मामले में नया मोड़ तब आया जब दुल्‍हन प्रियंका ने इंजीनियर दूल्‍हे से पुरानी जान-पहचान बता कही। उसने बताया कि इंजीनियर ने शादी के नाम पर पैसों की मांग की और उससे किनारा करना शुरू कर दिया था।

chat bot
आपका साथी