भोजपुरी गायक को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

संवाद सूत्र पातेपुर। पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 11:45 PM (IST)
भोजपुरी गायक को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर
भोजपुरी गायक को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

जागरण संवाददाता, हाजीपुर :

महनार थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित शुक्र पेठिया के निकट बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक भोजपुरी गायक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को री और घायल को तत्काल इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, हाजीपुर लाया गया। गायक को अपराधियों ने दो गोलियां मारी हैं। दोनो गोलियां जांघ में लगीं। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली गांव निवासी मिश्री लाल यादव का 25 वर्षीय पुत्र भोजपुरी गायक अविनाश लाल यादव सोमवार को बाइक से महनार प्रखंड कार्यालय में पहुंचा था। प्रखंड कार्यालय में उसे कोई कागजात बनवाना था। वहां से वह अपना काम निपटा कर घर लौट रहा था। वह स्टेशन रोड में स्थित शुक्र पेठिया के निकट जैसे ही पहुंचा कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। वह कुछ समझ पाता तब तक अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे दो गोलियां मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उस ओर दौड़े तो अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले।

मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनो अपराधी मुंह को गमछा से लपेटे हुए थे। घटना के बाद लोगों ने अविनाश को महनार सीएचसी में भर्ती कराया जहां से परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल आए और पुन: यहां से पटना ले गए। चिकित्सक के अनुसार एक गोली जांघ को चीरती निकल गई है जबकि दूसरी गोली जांघ में फंसी हुई थी। जख्मी गायक ने बताया कि उसके पास के 12 हजार रुपये भी इस घटना के दौरान गायब हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी