शादी के जश्न में चली गोली वीडियो बना रहे कैमरामैन को जा लगी, मौत के बाद जमकर बवाल Vaishali News

हाजीपुर-लालगंज रोड में स्थित सदर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में शुक्रवार को आई एक बारात में जश्न के दौरान गोली लगने से कैमरा मैन की मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 10:11 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 10:11 AM (IST)
शादी के जश्न में चली गोली वीडियो बना रहे कैमरामैन को जा लगी, मौत के बाद जमकर बवाल Vaishali News
शादी के जश्न में चली गोली वीडियो बना रहे कैमरामैन को जा लगी, मौत के बाद जमकर बवाल Vaishali News

वैशाली, जेएनएन। हाजीपुर-लालगंज रोड में स्थित सदर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में शुक्रवार को आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान कैमरा मैन को गोली लग गई। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में शनिवार की सुबह लोगों ने हाजीपुर-लालगंज रोड को जाम कर दिया। मृतक मनोज साह करताहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव रामनगर टोला का रहने वाला था। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी और लोग इधर-उधर भाग निकले थे।

शादी होने तक छिपाए रखा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयास करने लगी, लेकिन घंटो पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले सकी। गांव के लोगों ने शादी होने तक शव को छुपाए रखा।

जयमाला के दौरान चली गोली

मिली जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव से चांदी गांव में बासकित सिंह के यहां बरात आई थी। यहां कामाख्या नारायण सिंह की बेटी की शादी थी। जयमाला के दौरान बरात और सरात पक्ष के कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने एेसा करने से मना भी किया पर लोग नहीं माने और गोलियां चलाते रहे।

गोली चलते ही मची भगदड़

शादी समारोह में करताहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव रामनगर टोला निवासी मनोज साह उर्फ बिट्टू वीडियोग्राफी कर रहा था। हर्ष फायरिंग में एक गोली बिट्टू को जा लगी। जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। घटना के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। बराती भी भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद शनिवार को गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस कैंप कर रही है।

chat bot
आपका साथी